पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायपुर. राजधानी के बूढ़ापारा धरना स्थल पर गुरुवार को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर प्रदेशभर के डेढ़ दर्जन किसान संगठनों से जुड़े किसानों ने धरना दिया। इसमें किसान नेताओं ने सत्तापक्ष और विपक्ष के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।
उन्होंने कहा कि एक ओर भाजपा सरकार किसानों को 300 रुपए धान बोनस न देकर धोखाधड़ी कर रही है, वहीं कांग्रेसी किसान सत्याग्रह आयोजित कर किसानों का हितैषी होने की नौटंकी कर रहे हैं। किसान नेता डॉ. संकेत ठाकुर ने कहा कि किसानों के साथ धोखाधड़ी के लिए जितनी जिम्मेदार भाजपा है, उतनी ही कांग्रेस भी। उन्होंने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार है और धान के समर्थन मूल्य का निर्धारण केंद्र से ही होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने हमेशा से किसानों के साथ विश्वासघात किया है।
किसान नेता पप्पू कोसरे एवं द्वारिका साहू ने कहा कि धान के समर्थन मूल्य पर प्रति क्विंटल 300 रुपए बोनस, 5 हार्स पावर मुफ्त बिजली, शून्य प्रतिशत ऋण सहित 5 सूत्री मांग पूरी नहीं की गई तो प्रदेशभर के किसान विधानसभा घेराव के लिए बाध्य होंगे।मैं हूं आम किसान धरने में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से किसान पहुंचे जिन्होंने आम आदमी पार्टी की पहचान बन चुकी टोपी लगा रखी थी। टोपी पर लिखा था मैं हूं आम किसान। जब उनसे इसकी वजह पूछी गई तो उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने इसी टोपी से बड़ी-बड़ी मांगें मनवाई हैं, हम भी अपनी मांगें मनवाने के लिए यह टोपी लगाकर आए हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.