पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांव के बच्चों ने ही मारी सेंध, लाख रुपए के जेवर चुराए

गांव के बच्चों ने ही मारी सेंध, लाख रुपए के जेवर चुराए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर. रायपुर के खरोरा स्थित नहरडीह गांव में हुई एक व्यक्ति के घर से चोरी के आरोपी गांव के ही तीन नाबालिग बच्चे निकले। ये ऐसे बच्चे थे, जिनका उस घर में आना-जाना था। बच्चे समझकर लोगों को कोई शंका नहीं हुई और उन्होंने ही चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। क्राइम ब्रांच ने बच्चों को गिरफ्तार कर एक लाख रुपए के जेवर चुरा लिए। क्राइम ब्रांच ने बच्चों को गिरफ्तार कर इस चोरी का आज खुलासा किया।

गांव में रहने वाले हृदय शंकर शर्मा गुरुवार रात को घर में ताला लगाकर रिश्तेदार के घर गया हुआ था। तभी अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर घर से सोने के झुमके, मंगलसूत्र और तीन नग मोबाइल सेट चुरा लिए। सुबह घर पहुंचने पर शर्मा को इसकी जानकारी हुई। उसने पुलिस में सूचना दी। मामला पंजीबद्ध करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। तभी, गांव के ही कुछ बच्चों के पास ज्यादा पैसा होने की सूचना मिली। बच्चों को बुलाकर पूछताछ की गई, तो उन्होंने चोरी करना कबूल कर लिया। दो बच्चों की उम्र 15 और 17 साल है।