पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दोषी अफसरों पर पहले कार्रवाई करे सरकार

दोषी अफसरों पर पहले कार्रवाई करे सरकार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - रायपुर
कांग्रेस ने मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के जीरो टालरेंस के दावे को झूठा ठहराया है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल और पूर्व विधायक
मोहम्मद अकबर ने आरोप लगाया कि लोक आयोग ने पिछले चार सालों में 91 अधिकारी-कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप साबित किए
और उन पर कार्रवाई करने की अनुशंसा राज्य सरकार से की लेकिन एक भी मामले में मुख्यमंत्री ने कोई कार्रवाई नहीं की, बल्कि उन्होंने दोषी अफसरों को पुरस्कृत करते हुए बड़े पद दे दिए।
बघेल और अकबर ने कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि मुख्यमंत्री अब भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करने की बात कर रहे हैं, यानी पिछले 10 सालों के भ्रष्टाचार को वे बर्दाश्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार को लेकर इतनी ही गंभीर है तो उसे विधानसभा में तत्काल लोकपाल और लोकायुक्त कानून पास कराना चाहिए। केंद्र सरकार ने लोकसभा में इसे पारित कर दिया है।
उन्होंने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री जीरो टालरेंस की बात करते हैं, दूसरी ओर वे 2004 में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो व्दारा भ्रष्टाचार के दोषी ठहराए गए अधिकारी को एक आयोग का अध्यक्ष नियुक्त कर देते हैं।
आखिर उन्होंने किस आधार पर भ्रष्ट अफसर को यह पद दिया। उन्होंने कहा कि लोक आयोग की अनुशंसा को सामान्य प्रशासन विभाग ने रद्दी की टोकरी में डाल दिया है। इससे साबित होता है कि सरकार का दावा हवा-हवाई है।



कांग्रेस ने जीरो टालरेंस को कहा झूठा

लोक आयोग ने 91 अफसरों को ठहराया भ्रष्ट

वर्ष प्रकरण दोषी अफसर

2009 10 21 30

2010 11 27 41

2011 12 10 20