पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ढीमर समाज परिचय सम्मेलन दो को

ढीमर समाज परिचय सम्मेलन दो को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांकेर - ढीमर समाज जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम केशरवानी, सचिव राजहंस मटियारा व कोषाध्यक्ष विमल नाग ने बताया कि ढीमर समाज का छत्तीसगढ़ स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन 2 फरवरी को गोंडवाना भवन रायपुर में होगा। यह सुबह 10 बजे से आयोजित है।
सम्मेलन में विवाह योज्य सामाजिक युवक युवती अपने पालक के साथ भाग ले सकते हैं। सम्मेलन में भाग लेने पालकगण विवाह परिचय सम्मेलन के लिए परिचय पत्र अपने अपने क्षेत्र के पंचगण से प्राप्त कर अपने पुत्र-पुत्री के समस्त व्यक्तिगत जानकारियों के साथ दे सकते हैं। परिचय पत्र की प्रति समाज सेवक श्यामलाल कोसरिया संजय नगर कांकेर एवं अशोक नाग आमापारा कांकेर के पास उपलब्ध है। सम्मेलन की अध्यक्षता महासभा अध्यक्ष थानसिंह मटियारा करेंगे। इस परिचय सम्मेलन को सफल बनाने सामजिक पंच विष्णु मटियारा, लक्ष्मण कोसरिया, रामेश्वर कोसरिया, शिव कोसरिया, हेमन्त मटियारा, दीपक नाग, इन्दल रिगरी, बिसरूराम पेंदरिया, मंगलूराम, नकछेड़ाराम, लखनराम, सखाराम कोसरिया, घनश्याम हिरवानी आदि जुटे हुए हैं।