- Hindi News
- पार्षदों ने सफाई कंपनी के खिलाफ खोला मोर्चा
पार्षदों ने सफाई कंपनी के खिलाफ खोला मोर्चा
रायपुर - कांग्रेस, भाजपा और निर्दलीय पार्षदों ने एकजुट होकर शहर में सफाई सिस्टम ठप होने पर गहरी नाराजगी जताई। निगम मुख्यालय में गुरुवार को आयोजित स्वास्थ्य सलाहकार समिति की बैठक में 24 पार्षदों ने सफाई व्यवस्था पर गहरी नाराजगी जताई। सफाई विभाग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक मेंं पार्षदों ने कहा कि किवार कंपनी ने जब से शहर की सफाई व्यवस्था का जिम्मा लिया है, नुक्कड़, नाली, सड़क से कचरा नहीं उठ रहा है। कंपनी का डोर टू डोर कलेक्शन की योजना भी फ्लॉप हो गई है। पार्षदों ने तय किया कि कंपनी के खिलाफ सामान्य सभा में जमकर विरोध किया जाएगा। बैठक में नेता प्रतिपक्ष सुभाष तिवारी, दीनानाथ शर्मा, प्रमोद दुबे, मीनल चौबे, अंजू तिवारी, दीनानाथ शर्मा, जग्गू सिंह ठाकुर, अनिता फूटान, सुनील चंद्राकर आदि उपस्थित थे।