पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिस्ट्रीशीटरों के झगड़े को टाला, दूसरे दिन फिर हमला

हिस्ट्रीशीटरों के झगड़े को टाला, दूसरे दिन फिर हमला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रायपुर. डीडीनगर के रायपुरा इलाके में दो हिस्ट्रीशीटरों के बीच हुए मारपीट की घटना में टालमटोली पुलिस को भारी पड़ गई। एक निगरानी बदमाश के साथ मारपीट हुई और वह थाने पहुंचा। पुलिस ने उसके मामले में कार्रवाई नहीं की। अगले दिन फिर वही घायल अपने गैंग के साथ हमला करने वाले पर पिल पड़ा। उसने चाकु, राड-डंडे से उसकी जमकर धुनाई कर दी। पहले दिन की मारपीट में अगर पुलिस ने सक्रियता दिखाई होती, तो दोबारा झगड़ा नहीं होता।

डीडीनगर थाने में लापरवाही का यह पहला मामला नहीं, बल्कि पहले भी पुलिस इस तरह से मामलों को हल्के में लेते रही है। पुरानी बस्ती और रायपुरा इलाके का निगरानी बदमाश गोलू ठाकुर से दो दिन पहले रायपुरा के शिव चौहान ने मारपीट की थी। दोनों बैठकर शराब पी रहे थे। इस घटना के बाद गोलू डीडीनगर थाने पहुंचा।

वहां पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण तो कराया, लेकिन उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी। यही रिपोर्ट लिखना इतना महंगा पड़ गया और कोई कार्रवाई नहीं होने की वजह से गोलू खुद ही शिव चौहान और राजू की पिटाई करने निकल गया। बुधवार की रात गोलू ठाकुर अपने आधा दर्जन गैंग के युवकों को लेकर शिव और राजू चौहान पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में राजू को गंभीर चोटें आई हैं। इस घटना के बाद पुलिस ने धारा 307 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। अगर पुलिस मंगलवार को ही सक्रियता दिखाते हुए गोलू की रिपोर्ट पर कार्रवाई करती, तो यह गंभीर घटना टाली जा सकती थी।