पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भ्रष्टाचार के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

भ्रष्टाचार के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - रायपुर
भ्रष्टाचार के विरुद्ध छात्र प्रतिरोध आंदोलन के अंतर्गत गुरुवार को एनएसयूआई के छात्र भूख हड़ताल पर रहे। उन्होंने भ्रष्टाचार विरोधी बिल, एक्टिविस्ट सुरक्षा बिल, विदेशी व सरकारी अधिकारी रिश्वत रोकथाम बिल, नागरिक समयबद्ध सेवा अधिकार बिल, नागरिक मानक एवं दायित्व बिल और सरकारी सामग्री क्रय बिल को शीघ्र पास करने की वकालत की। प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बताया कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने लोकपाल विधेयक के साथ-साथ भ्रष्टाचार से लडऩे के लिए भ्रष्टाचार निरोधक व्यवस्था की जरूरत पर बल दिया है। इसी के अंतर्गत दो दिनों तक हस्ताक्षर अभियान चलाया। धरना देकर लंबित बिलों को पास करने की मांग रखी गई। इस दौरान कांग्रेस के शहर अध्यक्ष विकास उपाध्याय, आकाश शर्मा, रुचिर दुबे, अभिजीत शर्मा, आकाश उपाध्याय मौजूद थे।



धरने पर बैठे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में की नारेबाजी।