पुण्यतिथि पर याद किए गए बापू
नगर संवाददाता - रायपुर
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 66वीं पुण्यतिथि पर राजधानी के सामाजिक एवं राजनैतिक संगठनों ने उन्हें याद किया। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विकास उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने भजन-कीर्तन किया।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव मौजूद रहे। रामसागरपारा के कांग्रेस संगठन मंत्री दिलीप नागेश के नेतृत्व में भी कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी को याद किया। छत्तीसगढ़ संघर्ष परिषद ने शुक्ल भवन में सभा आयोजित कर बापू को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर दाऊ संतोष अग्रवाल, रामअवतार देवांगन उपस्थित रहे।
कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ ने टाउन हॉल में बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मोहनलाल निषाद प्रांताध्यक्ष फैजल रिजवी, रणवीर सिंह भामरा आदि मौजूद थे। संजय नगर के शासकीय स्कूल में नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष सुभाष तिवारी के संयोजन में कृतज्ञ राष्ट्र की विनम्र श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारत स्काउट्स, गाइड्स राज्य संघ ने सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया। प्रदेश कांग्रेस असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष दिलीप सिंह चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर अस्पताल में रक्तदान कर बापू को याद किया।