एसी कोच से 86 किलो गांजा जब्त
रायपुर - विशाखापत्तनम एक्सप्रेस के एसी-3 कोच से 86 किलो गांजा जब्त किया गया। रायपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म दो और पांच पर शाम साढ़े चार बजे यह गाड़ी पहुंची। जीआरपी की टीम ने एसी कोच में गांजे के साथ छह लोगों को दबोच लिया। जानकारी के आधार पर जीआरपी की टीम ने एसी कोच में जाकर छापा मारा। पकड़े गए छह आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। ये लोग एसी के कंफर्म टिकट पर बिशाखापत्तनम से कोटा जा रहे थे। पांच ट्रॉली बैग में गांजे के पैकेट बनाकर रखा गया था। आरोपियों में सुमंत मेहर, सुभाष प्रधान, सत्यसाईं मेहर, कमलाकांत पुजारी और चेतन मेहर जूनागढ़ राजस्थान के हैं।
समीराम नायक काटा भांजी उड़ीसा का रहने वाला है। जीआरपी के एएसआई एलएस राजपूत ने बताया कि उड़ीसा से ही देश के विभिन्न हिस्सों में गांजे की तस्करी हो रही है। यहां बता दें कि इन दिनों उड़ीसा की ओर से आने वाली ट्रेनों में भारी मात्रा में गांजे की तस्करी की जा रही है। इसी महीने 12 जनवरी को भी 86 किलो गांजा पकड़ा गया था।