पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रायपुर सामान्य, दुर्ग में शीतलहर

रायपुर सामान्य, दुर्ग में शीतलहर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर - रायपुर में पिछले तीन दिनों तक हल्की ठंड रही, लेकिन अब मौसम सामान्य होने लगा है। दुर्ग जिले में अब भी शीतलहर चल रही है। उत्तर से मध्य छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई जगहों पर रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है। वहीं दुर्ग में सामान्य से पांच डिग्री नीचे पहुंचने का कारण यहां भी शीतलहर चलने लगी है। राज्य में उत्तरी हवाओं का प्रभाव फिर शुरू हो गया है। हवा शुष्क है। इस वजह से रात का तापमान गिरने लगा है। राजधानी से 40 किलोमीटर दूर दुर्ग में आज पारा 10.2 डिग्री तक पहुंच गया। इधर, राजधानी के आउटर में भी तापमान काफी गिर गया है। माना में रात का पारा 13.2 डिग्री तक पहुंच गया है। शहर में यह थोड़ा ज्यादा 15 डिग्री से ऊपर है। इधर, उत्तरी छत्तीसगढ़ में अंबिकापुर में पारा 8.3 डिग्री और पेंड्रारोड में 9.8 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार प्रदेश में मौसम शुष्क है। अगले 48 घंटों तक मौसम में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। लिहाजा ठंड जारी रहेगी। न्यूनतम तापमान राजधानी में 15 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।