पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांसद ने ली बैठक, नहीं पहुंचे अफसर

सांसद ने ली बैठक, नहीं पहुंचे अफसर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर - जिला पंचायत के सभाकक्ष में गुरुवार को आयोजित जिला सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक अफसरों की गैर मौजूदगी में लोकसभा सांसद रमेश बैस अफसरों पर जमकर बरसे। बैठक में वनमंडलाधिकारी, खनिज अधिकारी, शिक्षा अधिकारी, महिला एवं बाल विकास अधिकारी, खाद्य जल संसाधन और कृषि विभाग के अधिकारियों को शामिल नहीं होने पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक की अध्यक्षता कर रहे सांसद बैस ने स्वच्छता अभियान के तहत पहले से स्वीकृत कामों का भौतिक सत्यापन कर जून तक रिपोर्ट देने को कहा।