दूसरे दिन भी साउथ बिहार लेट
साउथ बिहार आई लेट
रायगढ़ - दानापुर से दुर्ग को जाने वाली अप साउथ बिहार एक्सप्रेस मंगलवार के बाद बुधवार को भी अपने यात्रियों को परेशान किया। इंक्वायरी से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को साउथ बिहार दानापुर से ही विलंब से छूटी थी। इस वजह से उसकी लेटलतीफी बढ़ती चली गई। इससे करीब साढ़े 3 घंटा की देरी से चलते हुए साउथ बिहार दोपहर 2.30 की बजाए शाम करीब 6 बजे शहर पहुंची। इससे चांपा, बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग तक का सफर करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी हुई।