पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चंडी प्रसाद अग्रहरि वैश्य समाज के प्रदेशाध्यक्ष

चंडी प्रसाद अग्रहरि वैश्य समाज के प्रदेशाध्यक्ष

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - रायगढ़
राजधानी रायपुर में छग अग्रहरि वैश्य समाज का प्रदेश अध्यक्ष चुनाव एवं अग्रहरि वैश्य समाज विवाह योग्य युवक परिचय सम्मेलन देवेन्द्र नगर रायपुर में गरिमामयी ढंग से दो चरणों में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में पहले चरण में नए प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव एवं दूसरे चरण में युवक -युवती परिचय सम्मेलन कराया गया। प्रथम चरण में प्रदेशाध्यक्ष चुनाव के तहत प्रदेश भर के नगरीय ग्रामीण, पदाधिकारियों ने अपनी सहभागिता दर्ज की। इसमें रायगढ़ बिलासपुर, कोटा, मनेंद्रगढ़, चिरमिरी, कोरबा, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, सरगुजा, कोरिया, अंबिकापुर, रायपुर से भारी संख्या में प्रतिनिधि शामिल हुए। रायगढ़ प्रतिनिधि मंडल की ओर से चंडी प्रसाद गुप्ता ने भी चुनावी समर में अपनी उपस्थित दर्ज कराई। रायगढ़ प्रतिनिधि मंडल की ओर से चंडी प्रसाद गुप्ता ने चुनावी समर में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए अतिथियों के मध्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष चंडी प्रसाद गुप्ता ने छत्तीसगढ़ प्रदेश महामंत्री पद पर लखन गुप्ता अंबिकापुर को नियुक्त किया। प्रदेशाध्यक्ष चण्डी प्रसाद ने कहा कि समाज के कल्याण के लिए युवा पीढ़ी की ऊर्जा का सदुपयोग करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश में संगठन को मजबूत करने लक्ष्य गढऩे एवं उसे पूरा करने के संकल्प की आवश्यकता है। छत्तीसगढ़ में समाज के लोगों को मिलजुल कर आगे बढऩे के कर्तव्य की आवश्यकता है। भोजनोपरांत द्वितीय चरण में पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा की उपस्थिति में विवाह योग्य युवक युवती परिचय सम्मेलन संपन्न हुआ, जिसमें छत्तीसगढ़ के अलावा उड़ीसा मध्यप्रदेश महाराष्ट्र से भी स्वाजातियों ने बढ़चढ़ कर अपनी सहभागिता
दर्ज की।




पुरानी बस्ती में

मनी खुशियां

चण्डी प्रसाद गुप्ता के प्रदेशाध्यक्ष बनते ही पुरानी बस्ती जामा मस्जिद चौक सहित पूरे मोहल्ले में खुशी की लहर फैल गई। उनके रायपुर से प्रथम नगर आगमन पर स्थानीय गांजा चौक में उनका भव्य अतिथि स्वागत हुआ। बैंड बाजों पटाखों फूल माला मिठाइयों से उनका आत्मीय अभिनंदन किया गया।