- Hindi News
- 10 माह के मासूम को छोड़ शराबी मां फरार, खोजबीन में जुटी पुलिस
10 माह के मासूम को छोड़ शराबी मां फरार, खोजबीन में जुटी पुलिस
रायगढ़: किरोड़ीमल नगर के अटल चौक से सोमवार की शाम 10 माह के एक मासूम को रोते-बिलखते हुए सड़क किनारे पाया गया। मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना के बाद स्थानीय दंपत्ति ने मासूम को उठा घर ले आई और उसका पालन-पोषण कर रही है। पतासाजी में इस बात का खुलासा हुआ कि झारखंड निवासी उसकी मां आद्तन शराबी है, जो स्थानीय ढ़ाबा में काम करती है और सोमवार की दोपहर से लापता है। कोतरारोड पुलिस, मासूम को ममता की छांव दिलाने के लिए शराबी मां की खोज कर रही है।
शराब का नशा इस कदर छाया है कि 9 माह तक अपने जीगर के टुकड़े को कोख में रख, प्रसव पीड़ा के साथ जन्म देने के बाद एक मां अपने ही मासूम को भूल गई। मामला किरोड़ीमल नगर के अटल चौक का है। जहां सोमवार की देर शाम सड़क किनारे स्थानीय लोगों ने एक 10 माह के मासूम को रोते-लिखते देखा। शुरूआति दौर में लोगों को लगा कि उसकी मां आसपास हीं होगी जो मासूम की रोने की आवाज सुनकर आ जाएगी। पर समय बितता गया और मासूम की मां नहीं आई। तमाशाबीन बने लोगों के बीच एक हाथ मदद को आगे बढ़ा। स्थानीय आजाद चौक निवासी राजकिशोर सिंह ने मासूम को उठाया और घर ले आए। घर में नए मासूम मेहमान को देख उनकी पत्नी वंदना सिंह भी कुछ देर के लिए चौक गई। लेकिन पूरे घटनाक्रम को जानने के बाद वंदना ने मासूम का पालन-पोषण शुरू कर दिया।
पतासाजी में इस बात का खुलासा हुआ कि झारखंड निवासी मासूम की मां स्थानीय ढ़ाबा में काम करती है। जो शराब पीने के चक्कर में मासूम को छोड़ 1-2 घंटे के लिए लापता हो जाती है। पर सोमवार दोपहर के बाद उसका कोई सुराग नहीं है। इधर मासूम क ी देख-रेख कर रहे दंपत्ति ने मामले की जानकारी कोतरारोड़ पुलिस को दी। इससे दंपत्ति के साथ स्थानीय पुलिस भी मासूम की शराबी मां की खोज में जुट गई। पर 48 घंटे गुजरने के बाद बुधवार की देर रात तक शराबी मां का कोई खोज-खबर नहीं है। इससे मासूम को स्थानीय चाइल्ड केयर सेंटर में सौंपने की तैयारी शुरू हो गई है।