- Hindi News
- क्रशर संचालक को बचाने ट्रैक्टर चालक को फंसाया
क्रशर संचालक को बचाने ट्रैक्टर चालक को फंसाया
भास्कर न्यूज - रायगढ़
सारंगढ़ पुलिस ने जिस युवक को विस्फोटक के साथ पकड़ा है। उसका कोई अपराधिक रिकार्ड नहीं है। ऐसे में मात्र तीन से चार हजार रुपए महीने पगार पर ट्रैक्टर चलाने वाले आरोपी को बनाना कई सवालों को जन्म दे रहा है। सारंगढ़ पुलिस पर यह भी आरोप लग रहा है कि उसने क्रशर संचालक को बचाने के लिए ट्रैक्टर चालक को ही बली का बकरा बना दिया।
शनिवार की सुबह सारंगढ़ पुलिस के द्वारा परसदा निवासी राजेश चौहान पिता महेश चौहान ((19 वर्ष)) को 50 किलो विस्फोटक पदार्थ के साथ पकड़ा था। उसके पास से पुलिस को 50 किलो नाइट्रोजन, 100 नग डेटोनेटर, 100 फीट एक्सक्लोजिव वायर, 34 फीट डेटोनेटर चार्जर सहित अन्य सामान जब्त किया था। इसकी कीमत लाखों रुपए में है। जिस आरोपी के पास पुलिस को उक्त सामान बरामद हुआ। वह हर माह 3 से ४ हजार रुपए पगार लेकर ट्रैक्टर चलाता है। ऐसे में सवाल खड़ा हो रहा है कि लाखों रुपए का सामान उसके पास कैसे पहुंचा। सारंगढ़ पुलिस पर आरोप है कि पुलिस क्रशर संचालक को बचाने के लिए चालक को बली का बकरा बनाई है। पुलिस के पास जिस तरह से सवालों का जवाब नहीं है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पुलिस क्रशर संचालक को बचाने के लिए किस प्रकार जुट गई है। उल्लेखनीय है कि इसके पहले ऐसे मामलों में छोटे कर्मचारियों को आरोपी बनाकर पेश कर दिया जाता है।
विस्फोटक सामग्री के साथ गुडेली के पास एक युवक को पकडऩे का मामला, वास्तविकता जानने के लिए आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेने की बात कह रही पुलिस