पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अशासकीय शिक्षक संघ ने कहा डीईओ के शराब पीने की शिकायत नहीं की

अशासकीय शिक्षक संघ ने कहा डीईओ के शराब पीने की शिकायत नहीं की

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - रायगढ़
अशासकीय शिक्षक संघ द्वारा जारी एक आवेदन में जिला शिक्षा अधिकारी पर अपने ही आफिस में शराब पीने का आरोप लगाया गया था। एसडीएम ने जांच की तो संघ की पदाधिकारी आवेदन को फर्जी बताकर शिकायत से पीछे हट गए। इससे आवेदन के साथ अब शिकायतकर्ता की भूमिका की जांच होगी, जो पूरे मामले का भंडाफोड़ कर सके।
जिला शिक्षा अधिकारी बीडी बेरवंशी के खिलाफ एक सप्ताह पहले अशासकीय शिक्षक संघ के सचिव ने आफिस में शराब पीने जैसे गंभीर आरोप लगाए। इसकी शिकायत कलेक्टर मुकेश बंसल से एक आवेदन के माध्यम से की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर श्री बंसल ने इसकी जांच का जिम्मा एसडीएम तीर्थराज अग्रवाल को दिया। एसडीएम ने दोनों पक्ष ((अशासकीय शिक्षक संघ के सचिव व डीइओ)) को नोटिस जारी करते हुए लिखित रूप से बयान देने का आदेश दिया। इसकी समय सीमा बुधवार तय की गई थी। इससे डीइओ श्री बेरवंशी ने अपने ऊपर ले सभी आरोपों को निराधार और बेबुनियाद बताया है, वहीं अशासकीय शिक्षक संघ के सचिव ने जिला प्रशासन को ऐसे कोई आवेदन देने से ही इंकार कर उसे फर्जी करार दिया है। प्रशासनिक अधिकारियों को बेवजह परेशान करने को लेकर अब जांच अधिकारी आवेदन के साथ संघ और उससे जुड़े पदाधिकारियों की कुंडली खंगालने में जुट गए है। इससे पूरे मामले मे दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। जांच अधिकारी की पड़ताल में अगर संघ की भूमिका संदिग्ध पाई जाती है तो उसपर कार्रवाई तय है।