पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तमनार के बीईओ एवं बीआरसीसी को नोटिस

तमनार के बीईओ एवं बीआरसीसी को नोटिस

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - रायगढ़
कलेक्टर ने रायगढ एवं तमनार क्षेत्र में भ्रमण करते हुए विभिन्न स्कूलों, स्वास्थ्य केन्द्रों, आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं धान खरीदी केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया।
इसमें उन्होंने इनके समय पर खुलने सहित सुव्यवस्थित संचालन के सख्त निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने स्कूलों में रोकड़ पंजी के सही ढंग से संधारण नहीं होने से विकासखंड तमनार के खंड शिक्षा अधिकारी जीएस तिवारी एवं विकासखंड स्त्रोत समन्वयक जय कुमार सिदार को शो-काज नोटिस जारी करने के लिए निर्देशित किया। इसी तरह प्राथमिक शाला संबलपुरी में कार्यरत 3 शिक्षाकर्मियों संदीप बाखला, रिंकू गुप्ता व गिरधर चौधरी को स्कूल में अनुपस्थिति के कारण उनके वेतनवृद्धि रोकने सहित आवश्यक कार्यवाही और शासकीय प्राथमिक शाला बंगुरसिया में पदस्थ शिक्षाकर्मी सुनीता प्रधान को अनुपस्थित पाए जाने के कारण एक वेतनवृद्धि रोकने तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र संबलपुरी के आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजू पटेल और आरएमए कौशिल्या देवांगन तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बंगुरसिया के आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. यूआर मोधिया एवं आरएमए विद्याधर चौहान को कार्य में लापरवाही और मुख्यालय में नहीं रहने के कारण तत्काल शो-काज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इस मौके पर ग्राम संबलपुरी के ग्रामीणों की मांग पर मनरेगा योजना में स्कूल से केरानार होते हुए रायगढ सड़क मार्ग के लिए प्रस्ताव देने के लिए भी कहा।
इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रायगढ तीर्थराज अग्रवाल, घरघोड़ा केएस.मंडावी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.उरांव तथा ग्रामीण उपस्थित थे।



धान खरीदी केंद्र में जाम धान की बोरियां।

निरीक्षण - कलेक्टर ने स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्र व धान खरीदी केन्द्रों का लिया जायजा