- Hindi News
- विष्णु देव साय के प्रदेशाध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में खुशी
विष्णु देव साय के प्रदेशाध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में खुशी
भास्कर न्यूज - बागबहार
भारतीय जनता पार्टी रायगढ़ लोकसभा सांसद विष्णुदेव साय को दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर बागबहार क्षेत्र में खुशी का माहौल है। यहां के कार्यकर्ताओं को जैसे ही यह खबर मिली, तो उन्होंने आतिशबाजी कर नगर में मिठाइयां बांटी। उन्होंने श्री साय के समर्थन में जमकर नारेबाजी भी की। भाजपा जिला महामंत्री रवि परहा ने कहा कि यह हमारे क्षेत्र एवं प्रदेश के लिए खुशी की बात है कि हमारे क्षेत्रीय सांसद विष्णुदेव साय को प्रदेश का कमान सौंपा गया है।
हम सब नए प्रदेशाध्यक्ष के मार्गदर्शन में मिशन 2014 में उतरेंगे और प्रदेश की पूरी 11 लोकसभा सीटें जीतकर दिल्ली में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में शत प्रतिशत सहयोग करेंगे। खुशियां बांटने में जिला भाजपा महामंत्री रवि परहा, मंडल महामंत्री आनंद शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष शिव बंजारा, वरिष्ठ कार्यकर्ता कन्हैया जायसवाल, जनपद यादव, फूलचंद यादव, भाजयुमो अध्यक्ष कमलजीत सिंह, विरेंद्र पलास, प्रकाश सतपथी, भूपेंद्र जायसवाल व सुरेश जायसवाल शामिल थे।