विज्ञप्ति
रायगढ़ सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन
रायगढ़: सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन के भूतपूर्व अध्यक्ष और कर सलाहकार केएस श्रीवास्तव के निधन होने पर वाणिज्यिकर कार्यालय में शोकसभा की गई। इसमें संघ के सदस्यों ने केएस श्रीवास्तव द्वारा रायगढ़ सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन को दिए गए योगदान के ऊपर प्रकाश डाला। सभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि रायगढ़ सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन के सभाकक्ष में स्व. केएस श्रीवास्तव की फोटो लगाई जाए। इस अवसर पर रायगढ़ सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, सचिव, ईश्वर प्रसाद पटेल, उपाध्यक्ष विष्णु शर्मा खरसिया, पंकज गोयल, धनेश्वर पटेल, शिव बेहरा, केशव प्रसाद साहू, टोकेश्वर प्रसाद पटेल उपस्थित थे।
----------------------
मंजीत सिंह टुटेजा
रायगढ़: अभाविप कार्यकत्र्ता अंशु टुटेजा के पिता एवं चेंबर ऑफ कॉमर्स के जिलाध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता मंजीत सिंह टुटेजा के निधन पर स्थानीय कार्यालय में एक शोकसभा की गई। इसमें सभी कार्यकर्ताओं ने स्व. टुटेजा के छायाचित्र पर पुष्प अर्पितकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
------------
चैम्बर ने दी विनम्र श्रद्धांजलि
रायगढ़ : शहर के समाजसेवी छग चैम्बर ऑफ कामर्स रायपुर की ब्रांच रायगढ़ के अध्यक्ष व गुरु सिंघ सभा पूर्व अध्यक्ष और चैम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज ने सरदार मंजीत सिंह टुटेजा का दुखद एवं असामयिक निधन सोमवार के तड़के 4 बजे हो गया। 58 वर्षीय सरदार मंजीत सिंह टुटेजा विगत कई माह से लंबी बीमारी से जूझ रहे थे, वे बिलासपुर अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती थे, जहां उन्होंने सोमवार की सुबह 4 बजे अंतिम सांस ली। चैम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज, श्याम टॉकीज रोड रायगढ के समस्त पदाधिकारी अध्यक्ष गणेश कुमार जगतरामका,वासुदेव मोदी, घनश्याम दास अग्रवाल, संजय रतेरिया एवं रामनिवास मोड़ा, संजय अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, सरदार तेजा सिंह बग्गा, अनिल केडिय़ा, सुरेश अग्रवाल, एके अग्रवाल, टेकचंद अग्रवाल, केएल नायक, संजय धोबले, देवेश देवांगन, गिरधारी लाल मेहता इत्यादि शोकसभा में शामिल हुए।