- Hindi News
- महिला उत्पीडऩ में रायगढ़ का प्रदेश में चौथा स्थान
महिला उत्पीडऩ में रायगढ़ का प्रदेश में चौथा स्थान
रायगढ़ - महिला उत्पीडऩ के मामले पर प्रदेश में रायगढ़ चौथे स्थान पर है। इसका कारण उद्योगों के भारी संख्या में स्थापित होने के साथ महिला जागरूकता में कमी को बताया जा रहा है। इस मामले में राजधानी रायपुर अव्वल नंबर है। बिलासपुर दूसरे और दुर्ग तीसरे नंबर पर स्थित है। 2013 में महिला उत्पीडऩ के मामले में बहुत ज्यादा वृद्धि हुई है, जबकि महिला उत्पीडऩ रोकने के लिए प्रदेश शासन द्वारा घरेलू हिंसा निवारण अधिनियम लागू करने के साथ अन्य नियम और कानून बनाए गए है। रायगढ़ जिले में महिला उत्पीडऩ में बढ़ोतरी उद्योगों की संख्या में इजाफा, महिला जागरूकता में कमी, शिक्षा का अभाव भी एक बड़ी कारण सामने आ रही है। रायगढ़ में उद्योगों की भरमार है। इसके चलते बाहरी प्रांतों के लोगों की आवाजाही बनी रहती है। साथ ही इन उद्योगों में बाहरी प्रदेश के लोग ही कार्यरत है। बाहरी व्यक्तियों का पुलिस के पास कोई रिकार्ड नहीं है। इस वजह से अपराध को अंजाम देने के बाद आरोपी आसानी से फरार हो जाते हैं। जिला पुलिस द्वारा महिला उत्पीडऩ रोकने के लिए लाख दावे किए जाते हैं, पर आंकड़े बयां कर रही है कि जिला पुलिस महिला उत्पीडऩ रोकने के लिए गंभीर नहीं है। 2013 में घटित महिला उत्पीडऩ के मामले में हर प्रकार के मामले दर्ज हुए हैं। इसमें दुष्कर्म, अपहरण, हत्या, दैहिक शोषण, दहेज प्रताडऩा, टोनही प्रताडऩा एवं अन्य तरह की प्रताडऩा के मामले शामिल है।
महिला सेल का गठन कागजों में-जिला पुलिस द्वारा महिलाओं पर हो रहे अपराध को रोकने के लिए जिले में महिला सेल का गठन पिछले वर्ष किया गया था। खरसिया के तात्कालीन एसडीओपी सुश्री नेहा पांडेय के नेतृत्व में महिला सेल अपराध रोकने के लिए अभियान चला रही थी। लेकिन उनके स्थानांतरण के बाद ही महिला सेल फाइलों में ही दब कर रह गई। वहीं वर्तमान में सबसे ज्यादा महिला पुलिस अधिकारियों की पोस्टिंग अधिक है। इसके बाद भी पुलिस इस ओर गंभीर नहीं है। महिला उत्पीडऩ रोकने पर गंभीर नहीं होने की वजह से आज रायगढ़ का नाम चौथे स्थान पर है।
पीडि़त महिलाएं ऐसे करें शिकायत
जिले की कोई भी पीडि़त महिला अपनी शिकायत राज्य महिला आयोग कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर या अध्यक्ष, सचिव व आयोग के सदस्यों से व्यक्तिगत संपर्क कर अपनी शिकायत कर सकती हैं। पीडि़त महिलाएं डाक के माध्यम से भी अपनी शिकायत राज्य महिला आयोग को भेज सकती है। साथ ही महिलाओं की समस्या के निदान के लिए हेल्प लाइन नंबर भी जारी किया गया है। इसमें 0771-4241400, 2429977 के अलावा 4241406 में भी फोन कर महिलाएं अपनी शिकायत कर सकती हैं।
वर्ष 2013 जिलेवार महिला उत्पीडऩ की संख्या
1. रायपुर 1431
2. बिलासपुर 707
3. दुर्ग 644
4. रायगढ़ 423
5. कोरबा 297
6. राजनांदगांव 287
7. कोरिया 254
8. जांजगीर-चांपा 244
9. सरगुजा 234
10. महासमुंद 198
11. जशपुर 196
12. जगदलपुर 163
13. कांकेर 157
14. धमतरी 144
15. बलौदाबाजार 78
16. कबीरधाम 76
17. दंतेवाड़ा 65
18. बेमेतरा 37
19. बालोद 36
20. सूरजपुर 23
21. गरियाबंद 22
22. कोंडागांव 19
23. बलरामपुर 16
24. नारायणपुर 15
25. बीजापुर 11
26. मुंगेली 3
27. सुकमा 3