दो घंटे विलंब से आई गोंडवाना
रायगढ़। निजामुद्दीन दिल्ली से चलकर रायगढ़ आने वाली गोंडवाना एक्सप्रेस की चाल नहीं सुधर रही है। मंगलवार को यह ट्रेन करीब 9 घंटे विलंब से आई तो बुधवार को अपने नियमित समय से दो घंटे लेट से आई। यह ट्रेन शाम 7.5० बजे आती है, लेकिन बुधवार रात 9 बजे पहुंची। विलंब से आने की वजह उत्तर भारत में पड़ रही कोहरे को बताया जा रहा है।