पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हादसे में दो युवक की मौत

हादसे में दो युवक की मौत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़। शादी का निमंत्रण कार्ड देकर घर लौट रहे दो बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। इससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। हादसा धरमजयगढ़ थाने में हुआ। पुलिस ने बताया कि सिसरिंगा निवासी सुनील और सालिक राम अपने दुपहिया वाहन में पत्थलगांव रिश्तेदार के यहां शादी का निमंत्रण कार्ड देने गए थे। वे रात 9 बजे घर लौट रहे थे, तो गांव के तालाब के पास ही अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।