पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सामूहिक दुष्कर्म जुर्म दर्ज

सामूहिक दुष्कर्म जुर्म दर्ज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़। शनिवार की शाम अतरमुड़ा क्षेत्र में एक 23 वर्षीय लड़की से सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में चक्रधर नगर पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि पड़ोसी जिले की एक लड़की अतरमुड़ा क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर दूसरों के घरों में बर्तन और झाडू पोछे लगाने का काम करती है। शनिवार की शाम अपनी साइकिल से घर लौट रही थी, तभी अतरमुड़ा स्थित जनमित्रम के सामने कुछ युवकों ने उसका रास्ता रोक कर खुले मैदान में ले गए। वहां उससे मारपीट करने के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया, वहीं आरोपियों ने पीडि़ता को डरा धमका कर अपने गृह ग्राम भगा दिया था। इस पर पुलिस उसे बुधवार को उसके घर से लेकर आई और पूछताछ करने के बाद आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया।