विज्ञप्ति
राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 3 से
रायगढ़. छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ बिलासपुर में 11 वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन बिलासपुर में 3 से 5 फरवरी तक किया गया है। खेल के सचिव संदीप पाल ने बताया है कि इस प्रतियोगिता में तीन वर्ग सीनियर, जूनियर, सब जूनियर में आयोजित होगी। इस खेल में जो भी छात्र शामिल होना चाहते हैं, वे रायगढ़ स्टेडियम में आकर अभ्यास कर सकते है। इस खेल में 15 जिले के 450 बच्चे भाग ले रहे हैं जिसमें रायगढ़ से 60 बच्चे शामिल हैं। रायगढ़ स्टेडियम में सुबह 6 से 7.30 बजे तक तथा शाम 5.30 से 7 बजे तक अभ्यास कराया जाएगा।
000
चंडी प्रसाद अग्रहरि वैश्य समाज के प्रदेशाध्यक्ष
रायगढ़ : राजधानी रायपुर में छग अग्रहरि वैश्य समाज का प्रदेश अध्यक्ष चुनाव एवं अग्रहरि वैश्य समाज विवाह योग्य युवक परिचय सम्मेलन देवेन्द्र नगर रायपुर में गरिमामयी ढंग से दो चरणों में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में पहले चरण में नए प्रदेशाध्यक्ष का चुनाव एवं दूसरे चरण में युवक -युवती परिचय सम्मेलन कराया गया। प्रथम चरण में प्रदेशाध्यक्ष चुनाव के तहत प्रदेश भर के नगरीय ग्रामीण, पदाधिकारियों ने अपनी सहभागिता दर्ज की। इसमें रायगढ़ बिलासपुर, कोटा, मनेंद्रगढ़, चिरमिरी, कोरबा, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, सरगुजा, कोरिया, अंबिकापुर, रायपुर से भारी संख्या में प्रतिनिधि शामिल हुए। रायगढ़ प्रतिनिधि मंडल की ओर से चंडी प्रसाद गुप्ता ने भी चुनावी समर में अपनी उपस्थित दर्ज कराई। रायगढ़ प्रतिनिधि मंडल की ओर से चंडी प्रसाद गुप्ता ने चुनावी समर में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए अतिथियों के मध्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष चंडी प्रसाद गुप्ता ने छत्तीसगढ़ प्रदेश महामंत्री पद पर लखन गुप्ता अंबिकापुर को नियुक्त किया। प्रदेशाध्यक्ष चण्डी प्रसाद ने कहा कि समाज के कल्याण के लिए युवा पीढ़ी की ऊर्जा का सदुपयोग करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश में संगठन को मजबूत करने लक्ष्य गढऩे एवं उसे पूरा करने के संकल्प की आवश्यकता है। छत्तीसगढ़ में समाज के लोगों को मिलजुल कर आगे बढऩे के कर्तव्य की आवश्यकता है। भोजनोपरांत द्वितीय चरण में पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा की उपस्थिति में विवाह योग्य युवक युवती परिचय सम्मेलन संपन्न हुआ, जिसमें छत्तीसगढ़ के अलावा उड़ीसा मध्यप्रदेश महाराष्ट्र से भी स्वाजातियों ने बढ़चढ़ कर अपनी सहभागिता दर्ज की।
पुरानी बस्ती में मनी खुशियां
चण्डी प्रसाद गुप्ता के प्रदेशाध्यक्ष बनते ही पुरानी बस्ती जामा मस्जिद चौक सहित पूरे मोहल्ले में खुशी की लहर फैल गई। उनके रायपुर से प्रथम नगर आगमन पर स्थानीय गांजा चौक में उनका भव्य अतिथि स्वागत हुआ। बैंड बाजों पटाखों फूल माला मिठाइयों से उनका आत्मीय अभिनंदन किया गया।
000
नि:शुल्क चर्म रोग जांच-उपचार शिविर 24 से
रायगढ. जिले में चर्म रोग एवं कुष्ठ रोग के बढते हुए मरीजों को ध्यान में रखकर स्वास्थ्य विभाग, स्वयं सेवी संगठनों एवं आम जन के सहयोग से ‘कुष्ठ विजय जन अभियान’ चलाया जा रहा है। अभियान के पहले चरण में रायगढ शहर के नागरिकों के हित में विशाल चर्म रोग जांच-उपचार शिविर का आयोजन 24 से 30 जनवरी तक किया जा रहा है। इसमें दाद, खाज, खुजली, बेमची एवं कुष्ठ रोग तथा अन्य सभी चमड़ी के रोगों की जांच सहित उसका इलाज भी किया जाएगा। शिविर हेतु निर्धारित कार्यक्रम के तहत 24 जनवरी को सिटी डिस्पेंसरी, विनोबा नगर रायगढ में शिविर लगेगा। 27 को शहरी स्वास्थ्य केन्द्र, रामभांठा, 28 को सिटी डिस्पेंसरी इंदिरा नगर, 29 को शहरी स्वास्थ्य केन्द्र झोपडीपारा, जूटमिल एवं 30 जनवरी को किरोडीमल नगर रायगढ में शिविर आयोजित है। शिविर के लिए सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है। इस दौरान उन्होंने बैठक में स्वास्थ्य विभाग एवं सहयोगी स्वयंसेवी संगठनों को इसका व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के लिए भी कहा। कुष्ठ विजय जन अभियान अंतर्गत कुष्ठ रोग की पहचान हेतु अवगत कराया गया है कि चमड़ी पर चमड़ी के रंग से फीके या बदरंग दाग जो सुन्न हो, जिसमें दर्द, जलन या खुजली न होती हो।
भास्कर न्यूज - रायगढ़
पुसौर के केसला-डुमरमुडा में खाद्य विभाग ने दबिश देकर 1968 क्विंटल धान जब्त किया है। इसकी शिकायत स्थानीय लोग पिछले कुछ दिनों से एसडीएम और खाद्य अधिकारी से कर रहे थे। जब्त धान ओडिशा का होने की आशंका जताई जा रही है।
जिले के धान खरीदी केंद्रों में गोलमाल का खेल बदस्तूर जारी है। इसका खुलासा बुधवार को उस समय हुआ जब खाद्य विभाग की टीम ने पुसर के केसला-डुमरमुड़ा धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। स्थानीय किसानों ने जिला प्रशासन के अधिकारियों से यह शिकायत की थी कि केसला-डुमरमुड़ा में दूसरे प्रांत का धान तेजी से खपाया जा रहा है। इसमें