- Hindi News
- अल्प संख्यक वर्ग जागरूकता शिविर सह लोन मेला में उमड़ी भीड़
अल्प संख्यक वर्ग जागरूकता शिविर सह लोन मेला में उमड़ी भीड़
भास्कर न्यूज - रायगढ़
अल्प संख्यक समुदाय के लोगों को स्व-रोजगार के प्रति जागरूकता लाने के लिए एक दिवसीय शिविर सह लोन मेला में जिले भर से आए लोगों ने अग्रोहा भवन में भाग लिया कार्यक्रम में अल्प संख्यक वर्ग के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी ((टर्मलोन, माईक्रो क्रेडिट एवं शिक्षा ऋण)) जिला समिति के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर.सी.शर्मा ने दी। कार्यक्रम का संचालन एनपी पटेल उप संचालक समाज कल्याण ने किया। मुख्य अतिथि महापौर महेन्द्र चौहथा ने विचार व्यक्त करते हुए अल्प संख्यक वर्ग के लिए चलाई जा रही योजनाओं का जागरूकता शिविर सह लोन मेले में ज्यादा से ज्यादा लोग लाभ उठाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि अल्प संख्यक वर्ग के लोगों को शिक्षा के प्रति ज्यादा जागरूकता लाने की जरूरत है। राजेश जैन ने कहा कि ऋण देते समय जमानत की बाध्यता नहीं होनी चाहिए। इसी तरह से अल्प संख्यक के उत्थान हेतु कार्यक्रम होते रहना चाहिए। अल्प संख्यक कल्याण समिति के सदस्य एवं जामा मस्जिद के सदर मोहम्मद अबरार ने कहा कि इस शिविर से अल्प संख्यक लोगों को बड़े तादाद में फायदा होगा। अल्प संख्यक कल्याण समिति के सदस्य शेख ताजीम ने कहा कि पहली बार इतने बड़े तादाद में जिले से अल्प संख्यक लोग पहुंचे है, जिसका ज्यादा से ज्यादा लोगों को अल्प संख्यक योजना का लाभ मिले। अल्प संख्यक कल्याण समिति के सदस्य गुलाम रहमान ने बताया कि जरूरत मंद लोगों को अल्प संख्यक जागरूकता शिविर सह लोन मेले का फायदा उठाये। अल्प संख्यक वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए चल रही योजनाओं को बारीकी से समझा। इस अवसर पर विभाग की ओर से ऋण हेतु आवेदन पत्र वितरित किए गए। शिक्षा ऋण एवं टर्म लोन में विशेष रूचि देखी गई। जिले भर से भारी तादाद में अल्प संख्यक लोग उपस्थित थे।
लोन मेला के उद्घाटन कार्यक्रम में उपस्थित अतिथिगण व अन्य लोग।
जागरूकता शिविर सह लोन मेला में उमड़ी भीड़
समाज के लोगों को दी गई शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी, लोन मेले के फायदों से भी कराया अवगत