पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कंवर प्रत्याशी की मांग

कंवर प्रत्याशी की मांग

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंकिरा - कांग्रेस को रायगढ़ लोकसभा में जीत दर्ज करने के लिए कंवर समाज से ही प्रत्याशी बनाना चाहिए। क्षेत्र में कंवर समाज की संख्या अधिक तो है ही, साथ ही समाज की पकड़ अन्य समाजों में भी अच्छी है। यह मांग फरसाबहार सरपंच संघ के अध्यक्ष एवं अंबाकछार सरपंच गणेश साय ने उठाई है। उन्होंने कहा कि आलाकमान किसी को भी टिकट दे, हम सब मिलजुल ही काम करेंगे। वे अन्य किसी समाज के प्रत्याशी को टिकट दिए जाने का विरोध नहीं कर रहे हैं, पर संसदीय क्षेत्र की गतिविधि एवं पूर्व चुनावों के अनुभव के आधार पर ही अपनी बात व्यक्त कर रहे हैं। इसके लिए कांग्रेसी कंवर समाज के लोग कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी से मिलकर गुहार लगाने की तैयारी कर रहे हैं।