- Hindi News
- एक शिक्षाकर्मी बर्खास्त दो की रुकी वेतनवृद्धि
एक शिक्षाकर्मी बर्खास्त दो की रुकी वेतनवृद्धि
भास्कर न्यूज - रायगढ़
कलेक्टर ने कर्तव्य से अनुपस्थित एक शिक्षाकर्मी को बर्खास्त करने और दो शिक्षाकर्मियों का अवैतनिक अवकाश मंजूर करने के साथ उनकी दो वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए है, वहीं संबलपुर आंगनबाड़ी केन्द्र की कार्यकर्ता निरीक्षण में अनुपस्थित पाए जाने पर उन्हें पद से पृथक करने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर श्री बंसल ने कल जिले के रायगढ और तमनार ग्राम-बाखला, बंगुरसिया, संबलपुरी, हमीरपुर आदि ग्रामों का सघन निरीक्षण कर प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूलों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, आंगनबाड़ी केन्द्रों का सघन निरीक्षण कर वहां पदस्थ कर्मियों की उपस्थिति और उनके कार्यों, शासन की योजनाओं, कल्याणकारी कार्यक्रमों का जायजा लिया। तमनार ब्लाक स्थित प्राथमिक शाला संबलपुरी के कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान वहां पदस्थ शिक्षाकर्मी संदीप बाखला, रिंकु गुप्ता और गिरधर चौधरी अनुपस्थित पाए गए। कलेक्टर ने इन शिक्षाकर्मियों का अवैतनिक अवकाश मंजूर करने के निर्देश के साथ इनकी एक-एक वेतनवृद्धि रोकने सहायक आयुक्त को निर्देश दिए, वहीं बंगुरसिया में पदस्थत शिक्षाकर्मी सुनीता प्रधान को अनुपस्थित पाए जाने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से सेवा से पृथक करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र संबलपुरी के निरीक्षण के दौरान वहां पदस्थ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजू पटेल, ग्रामीण चिकित्सा सहायक श्रीमती कौशल्या देवांगन, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बंगुरसिया में पदस्थ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. यू.आर.मोधिया, ग्रामीण चिकित्सा सहायक ((आर.एम.ए.)) विद्याधर चौहान को कर्तव्य के प्रति लापरवाही और मुख्यालय में नहीं रहने के कारण इन्हें नोटिस देने के निर्देश दिए हैं।
बीईओ और बीआरसी को वेतनवृद्धि रोकने नोटिस जारी
कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम घरघोड़ा के खंड शिक्षा अधिकारी और खंड स्त्रोत समन्वयक को कर्तव्य के प्रति उदासीनता और लापरवाही बरतने पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। जारी नोटिस में कहा गया है कि उक्त अधिकारियों द्वारा कलेक्टर के बार-बार निर्देश के बाद भी संबद्ध स्कूलों में कैश बुक का संधारण नहीं किया जा रहा है। जारी नोटिस के माध्यम से उक्त अधिकारियों को 29 जनवरी तक अपना पक्ष प्रस्तुत करने कहा गया है।
स्कूल में जमीन पर बैठकर पढ़ते बच्चे
कार्रवाई - संबलपुरी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को भी हटाने के दिए निर्देश