नेताजी सुभाष चंद्रबोस जयंती मनाई
रायगढ़त्नसशिमं उमावि राजीव नगर में नेताजी सुभाष चंद्रबोस जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। कार्यक्रम में प्राचार्य गणेश यादव ने नेताजी सुभाष चंद्रबोस के जीवन वृतांत पर प्रकाश डाला और कहा कि उनके बताए मार्ग पर चलेंगे और देश की सेवा में तत्पर रहेंगे। आचार्य राजीव यादव ने उन्हें सच्चा देशभक्त कहा। सांस्कृतिक प्रमुख नगेंद्र चौहान ने सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर निबंध प्रतियोगिता सीनियर व जूनियर वर्ग में विद्यार्थियों ने भाग लिए। इसके बाद चित्रकला स्पर्धा का आयोजन किया गया। इस मौके पर लोचन पटेल, कुबेर माली, रेवती मालाकार, माला सिंह समेत छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। अंत में राष्ट्रगीत गाकर कार्यक्रम का समापन किया गया। उक्त जानकारी प्रचार-प्रसार प्रमुख श्रीपति यादव योगाचार्य ने दी।
-------------
तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव हिर्री में
बरमकेला:- गाम हिर्री में 24 से 26 जनवरी तक तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। इसमें गीत, कविता, नृत्य, रंगोली, मॉडल प्रदर्शन, क्विज, गीत नाटक आदि को शामिल किया गया है। 26 जनवरी को ध्वजारोहण, प्रभातफेरी, पुरस्कार वितरण, कार्यक्रम का समापन और प्रसाद का वितरण किया जाएगा।
-------------