पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन0 छत्तीसगढ़ बंगाली एसोसिएशन द्वारा धूमधाम से मनाई

सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन0 छत्तीसगढ़ बंगाली एसोसिएशन द्वारा धूमधाम से मनाई गई बोस जयंती 0 प्रभात फेरी, रक्तदान शिविर और सांस्कृ़तिक कार्यक्रम का आयोजन।रैली में...

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - रायगढ़
देश के स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस के 116वें जन्मदिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ बंगाली एसोसिएशन द्वारा धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें शाम को आयोजित सांस्कृ़तिक कार्यक्रम में अलग अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए पांच लोगों को सम्मानित भी किया गया।
सबसे पहले बोस जयंती के अवसर बंगाली समाज द्वारा सुबह प्रभात फेरी निकाली गई, जो सुभाषनगर, बोइरदादर से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों शहीद चौक, कबीर चौक, केलो विहार, रामनिवास चौक, गांधी गंज से होते हुए सुभाष चौक के पास समाप्त हुई। इस फेरी बंगाली समाज के लगभग 75 से अधिक लोग शामिल हुए।
इसके साथ ही शहर के जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में बंगाली समाज द्वारा रक्तदान शिविर भी लगाया गया, जिसमें लगभग 20 लोगों ने रक्तदान किया।