पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 9 जुआरियों से 30 हजार नगदी और ताशपत्ती जब्त

9 जुआरियों से 30 हजार नगदी और ताशपत्ती जब्त

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़ - जिले के सबसे बड़े जुआ फड़ कांशीचुंआ में एसपी की स्पेशल सेल ने दबिश देकर 9 जुआरियों को पकड़ लिया है। आरोपियों के पास से क्राइम ब्रांच ने 30 हजार रुपए नगद, ताश पत्ती, 9 मोबाइल और 9 बाइक भी बरामद किया है। सभी जुआरियों के खिलाफ भूपदेवपुर पुलिस 13 जुआ एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
शहर के साथ-साथ जिले के कोने-कोने और सूनसान जंगलों में जुआ का फड़ चल रहा है। भूपदेवपुर थाना क्षेत्र में स्थित कांशीचुंआ को जिले का सबसे बड़ा जुआ फड़ माना जाता है। पूर्व में भी यहां पुलिस लाखों रूपए का जुआ पकड़ा है। पिछले कुछ दिनों से यहां जुआ फड़ चलने की सूचना एसपी राहुल भगत को मिल रही थी। इस पर उन्होंने गुरुवार की शाम अपनी स्पेशल सेल को कार्रवाई के लिए आदेश दिया। क्राइम ब्रांच प्रभारी अमित पाटले ने कर्मचारियों को लेकर मौके पर पहुंचे और चारों तरफ से घेराबंदी करते हुए आरोपी लाला कुमार पिता रतन ((30 वर्ष)) निवासी केलो विहार रायगढ़, तरूण पटेल पिता मोहन ((50 वर्ष)) निवासी रेगड़ा, नान्हीराम पिता गांधी प्रसाद साहू ((26 वर्ष)) पंडरीपानी भूपदेवपुर, मिनी राम पटेल पिता हेतराम ((30 वर्ष)) कोड़ातराई, राजेश पिता शौकी साहू ((30 वर्ष)) डूमरपाली भूपदेवपुर, रघुनंदन बरेठ पिता नारायण ((27 वर्ष)) जोरापाली कोतरा रोड, बबलू सारथी पिता बंूद राम ((26 वर्ष)) कांशीचुंआ, अमर लाल उरांव पिता झंगल ((32 वर्ष)) चंद्रपुर व चित्रसेन पिता मेहर साहू ((30 वर्ष)) निवासी डूमरपाली को पकड़ लिया। इन जुआरियों से क्राइम ब्रांच ने 30 हजार 1 सौ, 9 मोबाइल, ताश पत्ती और 9 बाइक बरामद की है। कार्रवाई गुरुवार की शाम 5 बजे कांशीचुआं में की गई। सभी जुआरियों को एसपी की स्पेशल सेल भूपदेवपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इस कार्रवाई में क्राइम ब्रांच प्रभारी अमित पाटले, रमेश शर्मा, सुरेंद्र पोर्ते, मुकेश साहू, बालचंद्र, सतीश, अभिषेक, फागराम, पुष्पेंद्र, गुर्जर की भूमिका रही।
स्थानीय पुलिस नहीं
कर रही कार्रवाई
शहर के साथ जिले के हर थाना क्षेत्र में जुआ व सट्टा चल रहा है। इसके बाद भी स्थानीय पुलिस व थानेदार मूक दर्शक बन कर बैठे हुए है। लिहाजा जिले भर में एसपी की स्पेशल सेल को ही कार्रवाई करनी पड़ रही है। पिछले दिनों क्राइम ब्रांच ने जिला मुख्यालय से करीब 50 किमी दूर स्थित सारंगढ़ थाने में सट्टा पकड़ा था। वहीं गुरुवार की शाम करीब 20 किमी दूर स्थित कांशीचुंआ में जाकर जुआ पकड़ा है। अगर जुआ और सट्टे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाना है तो स्थानीय पुलिस और थानेदारों को भी कार्रवाई करनी पड़ेगी।