- Hindi News
- गणतंत्र दिवस पर शहर के सभी मार्गों की विशेष सफाई
गणतंत्र दिवस पर शहर के सभी मार्गों की विशेष सफाई
रायगढ़। 64वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर शहर में विशेष सफाई व्यवस्था की जाएगी। नगर पालिक निगम के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी जी ईश्वर राव ने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर शहर के मिनी स्टेडियम सहित सभी शासकीय भवन और शालाओं में साफ सफाई के लिए सफाई दारोगा को कहा गया है। सभी नालियों की सफाई करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी प्रमुख मार्गों में चुना लाइनिंग किया जाएगा। शहर में घूमने वाले आवारा पशुओं की व्यवस्था करने के भी दिए गए हैं। नगर में स्थित समस्त महापुरुषों की प्रतिमाओं की धुलाई करने के लिए कहा गया है। साथ ही सभी मांस-मटन, मछली बिक्रय पर प्रतिबंध लगाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। सर्किट हाउस तथा उसके आसपास के इलाकों में विशेष सफाई कर कीटनाशक दवा आदि का छिड़काव किए जाने के लिए कहा गया है।