सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़ - काम करके साइकिल से घर लौट रही लड़की का रास्ता रोककर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को चक्रधर नगर पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 342, 376, 511, 323, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया गया है। पड़ोसी प्रांत जशपुर की एक लड़की अतरमुड़ा क्षेत्र में किराया का मकान लेकर दूसरों के घरों में साफ-सफाई और बर्तन मांजने का काम करती है। लड़की 14 जनवरी की शाम 7 बजे अपनी साइकिल से घर लौट रही थी। रास्ते में उसे 17 वर्षीय नाबालिग आरोपी और प्रीतम सिंह राजपूत पिता मुनू सिंह ((22 वर्ष)) ने रोका और लड़की से मारपीट कर उसे जबरनइंडियन स्कूल रोड स्थित मैदान में ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। लड़की ने हो हंगामा किया तो मौके पर स्थानीय लोग भी पहुंचे और इसकी शिकायत चक्रधर नगर पुलिस को दी थी। मौके पर पुलिस के जवान पहुंचे, तभी इसी रास्ते से एक आरोपी बाइक से गुजरा जिसकी शिनाख्त लड़की ने की। -शेष पेज 14
उसे पकडऩे का प्रयास किया पर पुलिस नाकामयाब रही। हद तो तब हो गई जबकि नाबालिग को अस्पताल ले जाने की बजाय पुलिस के जवान उसे उसके किराए के घर में ही छोड़कर भाग आए। दूसरे दिन आरोपियों ने लड़की को डरा धमकाकर उसके गृह ग्राम भेज दिया। इसकी जानकारी मीडिया को हुई मामले पर लगातार खबर प्रकाशित की गई। पुलिस अपने ऊपर बढ़ते दबाव को देखते हुए लड़की को उसके गृह ग्राम से बुधवार को ढूंढ लाई और डॉक्टरी मुलाहिजा के बाद दो अज्ञात आरोपियों पर जुर्म दर्ज किया। गुरूवार को पुलिस दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। उन्होंने लड़की के साथ सामूूहिक दुष्कर्म करने की बात कबूल की। बहरहाल पुलिस नाबालिग आरोपी को बाल संप्रेक्षण केंद्र अंबिकापुर भेज रहा है, तो दूसरे आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल करेगा।
गिरफ्तार आरोपी