फोटो कैप्शन
रायगढ़ - बंगाली समाज द्वारा बोस जयंती के अवसर पर आयोजित सांस्कृ़तिक कार्यक्रम में पारंपरिक गायन प्रस्तुत करती हुई कलाकार। सुभासचंद्र बोस जयंती के अवसर पर बंगाली समाज के कलाकारों नेा पॉलीटेक्निक सभागार में मनमोहक डांस की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
पांच लोगों का किया गया सम्मान
बोस जयंती पर बंगाली एसोसिएशन द्वारा पॉलिटेक्निक स्थित सभागार में सांस्कृ़तिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षा, संगीत, सामाजिक गतिविधियों, पत्रकारिता, चिकित्सा से जुड़े पांच लोगों को विशेष रुप से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम में छोटे बच्चों ने नृत्य और गायन में अपनी प्रतिभा दिखाई। इस अवसर पर कार्यक्रम में शामिल अतिथियों द्वारा देश की आजादी में बोस के योगदान को अतुलनीय और अदभुत बताया गया। सांस्कृ़तिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रायगढ़ विधायक रोशन लाल अग्रवाल रहे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर नगर पालिक निगम के महापौर महेन्द्र चौहथा व समाजसेवी सुनील रामदास शामिल हुए। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी चंद्रशेखर मुखर्जी, उपाध्यक्ष एसके पाल, सचिव रंजन चटर्जी, जाधव सिन्हा, रितेश दत्ता, सतीशचंद्र मुखर्जी, आनंदिता चक्रवर्ती, दुलाल कर्मकार सहित अन्य लोग शामिल रहे।