१.५ माह में भी नहीं मिला पीएम रिपोर्ट
रायगढ़ - क्रशर में करंट से युवक की हुई मौत मामले में पुलिस संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं करने कारण अब तक पीएम रिपोर्ट नहीं मिलने को बता रही है, जब कि इस घटना को हुए डेढ माह से ज्यादा समय हो गया है। ऐसे में ग्रामीण सारंगढ़ पुलिस पर क्रशर संचालक को बचाने का आरोप लगा रही है।
14 दिसंबर की सुबह गुडेली स्थित राज मिनरल्स में काम करने वाले गुडेली निवासी रसपाल भारद्वाज पिता रामदयाल ((17 वर्ष)) की करंट लगने से मौत हो गई थी। क्रशर संचालक ने युवक का लोहे पाइप लेकर जाते समय करंट की चपेट में आने की बात कही थी वहीं मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने क्रशर मशीन में करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से मौत होने की बात कही थी। क्रशर संचालक पर मामला दबाने के लिए मृतक के परिजनों को 2 से 3 लाख रुपए देकर दबाव बनाने की भी बात सामने आई थी। सारंगढ़ पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच करने की बात कह रही थी, पर अब उस पर क्रशर संचालक को बचाने के आरोप लग रहे है। मामले में जिस तरह से पुलिस लापरवाही बरत रही है। उसको देखकर यही लग रहा है कि उस पर लगाए जा रहे आरोप सत्य है। दरअसल, मृतक का पोस्ट मार्टम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारंगढ़ में ही 14 दिसंबर को किया गया। पीएम हुए 1 महीने एक सप्ताह हो गए हैं। इसके बाद भी पुलिस चिकित्सक से रिपोर्ट नहीं मिलने की बात कह रही है, जबकि नियमों के मुताबिक अधिक से अधिक पंद्रह दिन के भीतर ही डॉक्टर रिपोर्ट पुलिस को सौंप देते है।
ऐसे मामलों में पुलिस तत्काल पीएम रिपोर्ट लेकर जुर्म दर्ज करती है, पर इस मामले में ऐसा करने में कोताही कर रही है।