गैस कनेक्शन डबल कराने का मेगा शिविर आज
रायगढ़ - खाद्य विभाग शहर के गैस उपभोक्ताओं के बार बार गैस की समस्या को सुलझाने के लिए तीन दिवसीय मेगा शिविर का आयोजन किया गया है। शुक्रवार को यह शिविर दुर्गा मंदिर के पास स्थित एचपी प्रियदर्शिनी में लगाया जाएगा। जहां लगभग 4000 एचपी गैस उपभोक्ताओं का कनेक्शन डबल सिलेंडर के रुप में बदले जाएंगे। कनेक्शन डबल कराने के लिए सभी उपभोक्ताओं को अपने गैस कनेक्शन के मूल कागजात, उनकी फोटोकॉपी, और 1900 रुपए जमा करने होंगे। इसके आधार पर कनेक्शन को डबल सिलेंडर के रुप में बनाया जाएगा। शहर के शिविर के बाद शीघ्र ही अन्य जगहों पर शिविर का आयोजन किया जाएगा। साथ ही शहर के इण्डेन गैस के उपभोक्ताओं के लिए जल्दी ही शिविर का आयोजन किया जाएगा।