१०० फुट ऊंचे स्तंभ पर फहराया गया झंडा
भास्कर न्यूज - रायगढ़
जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड में भी कोर्ट के ऐतिहासिक निर्णय की 10वीं वर्षगांठ पर जेएसपीएल के निदेशक, मानव संसाधन राजीव भदौरिया ने प्रशासनिक भवन के सामने स्थित 100 फुट ऊंचे ध्वज स्तंभ पर ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में जिंदल के अध्यक्ष निर्मलेंदु पुरोहित ने कहा कि तिरंगा त्याग, बलिदान और तरक्की का प्रतीक है।
आम आदमी को यह अधिकार दिलाने के लिये उन्होंने नवीन जिंदल को धन्यवाद दिया। सीमेंट डिविजन के कार्यपालन निदेशक जीडीएस सोहल ने नवीन जिंदल के 10 वर्ष के संघर्ष को याद करते हुए कहा कि हर हिंदुस्तानी को चेयरमैन पर गर्व है, जिन्होंने इतिहास रचा। निदेशक, मानव संसाधन राजीव भदौरिया ने कहा कि जेएसपीएल के चेयरमैन की कर्मठता ने यह जता दी कुछ भी असंभव नहीं है। इस अवसर पर जिंदल के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते अतिथि
जेएसपीएल में भी मनाई गई झंडा फहराने के अधिकार देने के फैसले की १० वीं वर्षगांठ