पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छत्तीसगढ़ राज्य की वेटर्न टीम का गठन

छत्तीसगढ़ राज्य की वेटर्न टीम का गठन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ञ्चपहली बार रायगढ़ को मिला प्रतिनिधित्व

ञ्चदो खिलाड़ी हुए टीम

में शामिल

भास्कर न्यूज - रायगढ़

35 वर्ष से अधिक की आयु वाले क्रिकेट खिलाडिय़ों के वेटरन संघ की छत्तीसगढ़ राज्य वेटरन टीम का गठन कर लिया गया है। इसमें रायगढ़ जिले से संतोष पांडेय और संजीव प्रसाद को भी टीम में शामिल किया गया है। टीम में पहली बार रायगढ़ को प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचंद्र शर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य वेटरन संघ की टीम के चयन के लिए भिलाई एवं घरघोड़ा में मैच किया गया था। इसमें लीग मैच में रायगढ़ टाप पर था। रायगढ़ के खिलाड़ी संतोष पांडेय ने 70 रन बनाकर दो विकेट झटके थे। सेंट्रल जोन के मैच में पहली बार रायगढ़ को टीम में प्रतिनिधत्व मिला। वेटरन टीम में रायगढ़ से संतोष पांडेय और संजीव प्रसाद सहित अमरजीत सिंह कलसी, शेख अकरम, राजागोपालन, मुजाहिद हक, अजय विलियम, गजानंद नायडू, अनिल सिंह, संतोष सोनी, आरती शर्मा, संतोष सरोज, जयप्रकाश, शैलेन्द्र शर्मा आदि शामिल हैं।



आगरा में 25 जनवरी को होगा विदर्भ से मैच

सचिव रामचंद्र शर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य की यह वेटनर टीम 25 जनवरी को आगरा में विदर्भ के साथ मैच खेलेगी। यदि टीम जीत जाती है तो 26 जनवरी को उत्तरप्रदेश के साथ मैच खेलेगी। यह पहली बार हो रहा है कि रायगढ़ के वरिष्ठ खिलाड़ी संतोष पाण्डेय व संजीव प्रसाद इतने बड़े बैनर में मैच खेल रहे हैं। दोनों खिलाडिय़ों को टीम में शामिल करने से जिले के खिलाडिय़ों में हर्ष व्याप्त है।