पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • काइट फेस्टीवल के मुख्य अतिथि होंगे बृजमोहन अग्रवाल

काइट फेस्टीवल के मुख्य अतिथि होंगे बृजमोहन अग्रवाल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाईल फोटो - बृजमोहन अग्रवाल, रोशन अग्रवाल
रायगढ़। जेसीआई रायगढ़ सीटी द्वारा गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को नटवर स्कूल मैदान में काइट फेस्टिवल का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक रोशन लाल अग्रवाल, सभापति सुरेश गोयल, कलेक्टर मुकेश बंसल, पुलिस अधीक्षक राहुल भगत एवं निगम आयुक्त राकेश जायसवाल उपस्थित रहेंगे।
जेसीआई रायगढ़ सीटी के अध्यक्ष एवं सचिव ने बताया कि काइट फेस्टिवल के अवसर पर मुख्य अतिथि कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ध्वजारोहण कर पतंग उत्सव का शुभारंभ सुबह 11 बजे करेंगे। विधायक रोशन लाल अग्रवाल, सुरेश गोयल, कलेक्टर मुकेश बंसल, पुलिस अधीक्षक राहुल भगत की गरिमामय उपस्थिति रहेगी। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम पूर्णत: पारिवारिक आयोजन है, जिसमें परिवार सहित आकर देश भक्ति माहौल में खुशियों की पतंग उड़ाकर गणतंत्र दिवस मनाएं। उन्होंने बताया कि नटवर स्कूल मैदान के चारो तरफ स्टॉल ((केंटीन)) लगाया जा रहा है, जिसमें बच्चों के मनोरंजनार्थ सभी आयटम होंगे, वही पूरे मैदान को रंग बिरंगे झालरो, वैलून से सजाया जा रहा है। जेसीआई रायगढ़ सीटी अध्यक्ष ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर रायगढ़ में पहली बार पतंगबाजी उत्सव का कार्यक्रम आयोजित है। इसमें आकाश में सैकड़ों रंग बिरंगे उड़ते पतंगों का नजारा देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह अपने तरह का रायगढ़ में अनूठा आयोजन है। जेसीआई रायगढ़ सीटी द्वारा गणतंत्र दिवस की महत्ता पर झंडा के सम्मान को बनाए रखने के लिए लोगों में जागरूकता के उद्देश्य से पांप्लेट बांटा जाएगा। उन्होंने बताया कि काइट फेस्टिवल को सफल बनाने के लिए संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य दिन रात जी जान से जुटे हुए है।
-----------
चैलेंज शील्ड कबड्डी प्रतियोगिता झाबड में
बरमकेला. ग्राम झाबड़ में चैलेंज शील्ड कबड्डी प्रतियोगिता 1 और 2 फरवरी को आयोजित की जाएगी। कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 7001 रू एवं शील्ड रखा गया है। मैन ऑफ द सीरिज 1001 रुपए और कप, देवलाल सागर, बेस्ट सर्विसर 501 रुपए, शिव प्रसाद सिदार पंच, बेस्ट कैचर 501 रुपए जगेश्वर चौहान पंच द्वारा दिया जाएगा।
------------
विराट पुस्तक मेला 26 तक
रायगढ़। अखिल विश्व गायत्री परिवार की शाखा बरमकेला के तत्वावधान में पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा लिखित साहित्य का विराट पुस्तक मेला 18 से 24 जनवरी तक आयोजित किया गया था। इस पुस्तक मेला में लोगों का रुझान देखते हुए पुस्तक मेला समिति ने पुस्तक मेला की अवधि दो दिन अर्थात 26 जनवरी तक बढ़ा दी गई है। उक्त जानकारी जिला सह समन्वयक श्री बंशीधर पटेल ने दी है।
---------
फोटो 24रायगढ़1
नेता जी सुभाष चंद्र बोस की शहादत को सलाम किए क्रांतिकारी शिक्षाकर्मी संघ ने
छिन्द. छत्तीसगढ़ क्रांतिकारी शिक्षा कर्मी संघ ने सुभाष चंद्र बोस की जयंती सतनाम भवन सारंगढ़ में मनाई। इस अवसर पर प्रांताध्यक्ष लैलून कुमार भारद्वाज ने नेताजी की जयंती पर माल्यार्पण कर उनके शहादत पर देश को आजादी मिला, बोस जैसे क्रांतिकारी नहीं ं होता तो आज देश स्वतंत्र नही होती। इस अवसर पर संघ के प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष जगराम लक्ष्मे, कोषाध्यक्ष टीकाराम कुर्रे, उपाध्यक्ष आलोक टोप्पो, कार्यकारिणी सदस्य नरसिंह श्रीवास, कौशल राठिया, जिला उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र पटेल, ब्लाक अध्यक्ष नंदकुमार बंजारे, कार्यकारी अध्यक्ष रामेश्वर जांगड़े व अन्य सदस्यगण कार्यक्रम मे शामिल हुए ।
----------
फोटो 24रायगढ़2
जन जागरूकता लाने निकाली रैली
रायगढ़. ममता परियोजना नांदी फाउंडेशन द्वारा कोरबा वेस्ट पावर कंपनी लिमिटेड की सामाजिक उत्तरी दायित्व शाखा में विकासखंड स्तरीय राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय बालिका दिवस को मंगल भवन पुसौर में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत सीईओ के सीईओ जीपी पांडेय और अध्यक्षता जनपद पंचायत अध्यक्ष विमला भोय ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में मंजूलता केरकेट्टा, रक्षित निरीक्षक जीडी पैकरा उपस्थित थे। बालिकाओं के प्रति जन-जागरूकता लाने के लिए रैली का आयोजन किया गया। बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए विकास खंड स्तर पर 10वीं एवं 12वीं सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्रा 10 वीं की प्रियंका साव, पिता जयप्रकाश साव पुसौर और 12वीं की आरती गुप्ता पिता मनोज कुमार गुप्ता, गुडू को, उनके शिक्षकों को कप, हिन्दी अंग्रेजी डिक्शनरी , श्रीफल तथा बैच से सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर छात्राओं द्वारा बालिकाओं के प्रति कविता पाठ और बाल विवाह से संबंधित एकांकी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। अंत में कार्यक्रम समन्वयक कुंदन कुमार सिंह ने आभार जताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नांदी फाउंडेशन की पूरी टीम का विशेष योगदान रहा।
---------
फोटो 24रायगढ़3

जेपीएल में ’’थर्मल पावर प्लांट परफॉरमेंस मैनेजमेंट’’राष्ट्रीय संगोष्ठी सम्पन्न
ऽ उच्चस्तर की जीवन के लिए : बी.के साहू
तमनार: जिंदल, इंस्टीट्यूट ऑफ पावर टेक्नॉलाजी ((जेआईपीटी)) के परिसरमेंथर्मलपावरटेक्नॉलाजीपरआधारितदोदिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी ’’थर्मलपावरप्लांटपरफॉरमेंसमैनेजमेंट’’ कासमापनकियागया।
समापनकार्यक्रममाननीय श्रीबी.के.साहू, वरिष्ठउपाध्यक्ष, आपरेशन व मेंटनेन्सविभागजेपीएल के मुख्य आतिथ्य में, श्रीडॉ. के.सी. यादवनिदेशक, जे.आई.पी.टी. तमनार के अध्यक्षतामेंसम्पन्नहुआ।
अपनेमुख्य आतिथ्य सम्बोधनमेंकार्यक्रमकोसम्बोधितकरतेहुए श्रीबी.के.साहुनेकहाकिउच्चस्तर की जीवन शैलीऔरकृषि के लिए ऊर्जाअत्यंतमहत्वपूर्णहै।इसविषय परआयोजितसेमीनार के आयोजनसेइस क्षेत्र मेंकार्य व अध्ययन कररहेकर्मचारियों व छात्रोंकोलाभमिलेगा।उन्होनेंसेमीनारमेंभागलेविभिन्नसंसथानों के प्रतिनिधियोंसेकहाकिवेअपनेअपने क्षेत्र में कम से कम लागतपरबिजली की उपलब्धतासुनिश्चितकरने की दिशामेंविशेष ध्यान दे उक्तसमस्या के निदानमेंभमिकाकानिर्वहनकरें।ज्ञातव्य होकिजिंदलइंस्टीच्यूटऑफपावरटेक्नॉलाजी ((जेआईपीटी)) के परिसरमेंथर्मलपावरटेक्नॉलाजीपरआधारितदोदिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी ’’थर्मलपावरप्लांटपरफॉरमेंसमैनेजमेंट’’ परदोदिवसीय सेमीनारकाआयोजनकियागया, जिसमेंदेश के अग्रणी ऊर्जा व विद्युतनिर्माणकंपनियोंनेभागलिया।इससंगोष्ठीमेंजेएसपीएल, जिंदलपावरलिमिटेड, नलवास्टील व पावरलिमिटेड, रिलायंसपावर, बी.एच.इ.एल., एन.टी.पी.सी., लैंकोपावर, जे.एस.डब्ल्यू. एनर्जी, सिम्हापूरी एनर्जी, आधुनिकपावर, डी.बी. पावर, ऊषामार्टिन, सी.एम. इ.आर.आई., इनवेन्सीस, अदानीपावर एवंरिफ्रेकट्रीजडायनॉमिक्सजैसेऊर्जा व विद्याुतनिर्माणकरनेवालीकंपनियोंकेेप्रतिनिधीउपस्थितथे।
------------
महेन्द्र सिंह विद्यालय के छात्रों ने निकाली मशाल रैली
रायगढ़। नंदेली में संचालित महेन्द्र सिंह मेमोरियल आदर्श उच्च.माध्य.विद्यालय के शालेय वार्षिकोत्सव सह गणतंत्र दिवस समारोह का त्रिदिवसीय आयोजन का शुभारंभ 24 जनवरी को शहीद नंदकुमार पटेल के स्मारक स्थल में मशाल रैली निकाल कर किया गया। 24 जनवरी को प्रात: 10 बजे नंदेली में निर्मित शांति बगिया के पास महेन्द्र सिंह मेमोरियल विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं कतारबद्ध खड़े थे उनके शिक्षक और विद्यालय संचालक भी वहीं उपस्थित थे। अपने लाडले-दुलारे प्रिय नेता के समाधि स्थल शांति बगिया के पास विधायक उमेश पटेल की प्रतीक्षा हो रही थी। उमेश के पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया परंतु स्कूली छात्र-छात्राओं के गगनभेदी नारे ‘‘नंदकुमार पटेल अमर रहे दिनेश भैया अमर रहे’’ जैसे उद्बोधन ने पुन: स्मृति पटल पर शहीद नंदकुमार और दिनेश भैया को जीवंत बना दिया। शहीद नंदकुमार के उत्तराधिकारी एवं नव निर्वाचित विधायक उमेश पटेल द्वारा स्व. महेन्द्र सिंह, स्व. श्रीमती इंदुमति एवं शहीद नंदकुमार पटेल, शहीद दिनेश पटेल के समाधि पर दीप जला कर पूजा अर्चना पश्चात माल को प्रज्जवलित करते हुए रैली की अगुवाई कर रहे खेल प्रशिक्षक दुबे को सौपा गया, वहीं एक मशाल विद्यालय के छात्रा प्रतिनिधि को सौपा गया। समाधि स्थल से मशाल यात्रा प्रारंभ होकर पैदल चलते हुए ग्राम नंदेली की गलियों से गुजरते हुए महेन्द्र सिंह मेमोरियल विद्यालय परिसर पहुंचा। जहां स्वर्गीय आत्माओं को पुण्य स्मरण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। वार्षिकोत्सव के दौरान विद्यालय में 26 जनवरी तक साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद का कार्यक्रम संपन्न होगा। महेन्द्र सिंह मेमोरियल विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ प्राचार्य एन.आर. पटेल तथा विद्यालय संचालन समिति के अध्यक्ष रविन्द्र पटेल, पूर्व सरपंच सुदर्शन पटेल, पूर्व ज.प. अध्यक्ष कन्हैया चरण पटेल, जिला पंचायत सदस्य निराकार पटेल, नरसिंह पटेल, लक्ष्मीनारायण पटेल, महेश्वर पटेल, उमेद राम पटेल, युवा नेता सुनील पटेल, योगेश यादव, परदेशी निशाद, नवीन मालाकार, प्रभाकर विश्वकर्मा आदि की उपस्थिति में विद्यालय के वार्षिकोत्सव अवसर पर निकाली गई मशाल रैली में सहभागिता रही।
----------------
गायत्री मंदिर मोहल्लेवासी गंदे पानी और कचरे से परेशान
रायगढ़. इन दिनों गायत्री मंदिर मोहल्लेवासी गंदे पानी और कचरों से परेशान हैं. गायत्री मंदिर के पीछे रंजन मालाकार और महेश गुप्ता के मकानों के बीच स्थित ढलान गली में ऊपर के लोग कचरा डाल देते हैं और रंजन मालाकार का बर्षों से नया मकान बनने के कारण गली में हमेशा पानी गिरता रहता है. महेश गुप्ता के घर से भी गली में हमेशा पानी गिराया जाता है. यह गली एक तरह से इनके कब्जे में आ गई है. इससे राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है. कचरा और पानी के मिश्रण से बीमारी फैलने की आशंका भी इस ढलान गली में हमेशा बनी रहती है. नगर निगम द्वारा इस गली में कभी साफसफाई भी नहीं करवाई जाती इसलिए कचरे का ढेर लग गया है. साफसफाई के नाम पर सिर्फ गायत्री मंदिर के सामने की नाली को खानापूर्ति के लिए कभी कभार साफ करवा दिया जाता है. महेश कुमार गुप्ता द्वारा खोद दिए जाने से यह ढलान गली पूरी तरह जीर्ण शीर्ण भी हो चुकी है जिसका निर्माण किया जाना आवश्यक है. इस मोहल्ले में नगर निगम की बिना अनुमति के लगातार मकान भी बन रहें हैं पर नगर निगम कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है इससे राजस्व की हानि के साथ साथ मोहल्ले में भारी अव्यवस्था भी उत्पन्न हो रही है. नगर निगम बनने के इतने दिन बाद भी मोहल्लेवासियों को समस्याओं से निजाद नहीं मिल पा रही है
-----------
फोटो 24रायगढ़4,5
हजारों लोगों ने किया महाभंडारे में प्रसाद ग्रहण
कोसमनारा में नव दिन तक बही श्रीमद् भागवत कथा की बयार,
सहस्त्रधारा में सैकड़ों लोगों ने किया स्नान
रायगढ़। कोसमनारा के ग्रामीणों द्वारा कथा हाल में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के समापन मौके पर पूर्णाहुति भजन पूजन सहस्त्रधारा का आयोजन किया। पूर्णाहुति के बाद ससम्मान श्रीमद् भागवत महापुराण को व्यासपीठ कथा स्थल से बाजे गाजे के साथ नगेन्द्र नेगी ने सिर में धारणकर वापस अपने घर पूजन स्थल में लाया गया। कथा वाचक अभिनंदन महाराज एवं सैकड़ो महिला पुरुष चल रहे थे। 17 से 24 जनवरी तक ग्रामीणों द्वारा नगेन्द्र नेगी के नेतृत्व में श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के आयोजन में सहभागिता दर्ज कर कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। अंत में नगेन्द्र नेगी ने भागवत कथा में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले एवं पत्रकार बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त किया है।
-----------
फोटो 24रायगढ़6
नेताजी सुभाषचंद्र को याद किया रासेयो स्वयं सेवकों ने
रायगढ। राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में गवर्नमेंट हायर मिडिल स्कूल नंदेली में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती आयोजित की गई। कार्यक्रम छात्राओं द्वारा वाद्य यंत्रों सहित मनोहर सुवा गीत गाकर कार्यक्रम को रोचक बनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ व्याख्याता डीपी पटेल ने नेताजी के संस्मरण सुनाए एवं उनके पदचिन्हों पर चलने की सलाह दी।
---------
फोटो नाम से है।
तहसील अधिवक्ता संघ की कार्यकारिणी गठित
देवेन्द्र पंडा अध्यक्ष, सुनील सिंह ठाकुर सचिव बने
घरघोड़ा:-तहसील अधिवक्ता संघ घरघोड़ा की नवहन कार्यकारिणी देवेन्द्र पंडा अध्यक्ष एवं सुनील सिंह ठाकुर सचिव निर्वाचित हुए। घरघोड़ा, लैलुंगा, तमनार क्षेत्र के अधिवक्ताओं का कार्यकारिणी का चुनाव, चुनाव अधिकारी संघ देव मिश्रा के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। इसमें नई कार्यकारिणी के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता देवेन्द्र पंडा एवं युवा अधिवक्ता सुनील सिंह ठाकुर सचिव के पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया। व्यवहार न्यायाधीश विजय कुमार साहू ने कहा कि, बार और बेंच का संबंध हमेशा मधुर रहे। ताकि हर व्यक्ति को न्याय प्राप्त होने में सुगमता हो। कार्यकारिणी में आरती शर्मा, भूषण पटेल उपाध्यक्ष, अभय पटेल सहसचिव, राजेश कोषाध्यक्ष एवं आरके साहू कार्यकारिणी सदस्य चुने गए।
-----------
00 शासकीय बालक स्कूल में वार्षिक उत्सव का आयोजन
़ भास्कर न्यूज धरमजयगढ़
गवर्नमेंट हायर मिडिल स्कूल धरमजयगढ़ में हुए वार्षिक महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई है। प्रति वर्ष के भाती इस वर्ष भी विद्यालय प्रबंधन द्वारा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर नगर पंचायत अध्यक्ष राम प्रसाद ढीमर, उपाध्यक्ष महेश चैनानी, भाजपा नेता धनेश्वर भट्ट, टारजन भारती, जनपद सदस्य वीणा विश्वास, कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष युसुफ छाया मेमन, गोविंद महंत सहित नगर के वरिष्ठ नागरिक एवं भारी संख्या में छात्र मौजूद रहे। वार्षिक महोत्सव को लेकर छात्र-छात्राओं भारी उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शासकीय बालक हायर मिडिल स्कूल प्रबंधन एवं छात्रों ने व्यापक तैयारी की थी। कार्यक्रम में माडल स्कूल, बालक स्कूल एवं अन्य स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इसमें छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध सुआ नृत्य, लोक नृत्य, एवं अन्य नृत्यों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया।
------------