पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिंगल गैस कनेक्शन को मेगा शिविर में किया जा रहा डबल

सिंगल गैस कनेक्शन को मेगा शिविर में किया जा रहा डबल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - रायगढ़
घर-घर रसोई गैस की आपूर्ति के लिए खाद्य विभाग, डीबीसी योजना के तहत गैस कनेक्शन को सिंगल से डबल करने की प्रक्रिया जारी है। इसकी शुरुआत मेगा शिविर के जरिए एचपी के प्रियदर्शनी एजेंसी से की गई है। 3 दिवसीय इस शिविर के पहले दिन करीब सौ से अधिक उपभोक्ताओं ने डीबीसी के लिए आवेदन दिया।
आने वाले दिनों में शहर, रसोई गैस की समस्या से मुक्त हो जाएगा। इसकी पहल खाद्य विभाग ने शुरू कर दी है। रसोई गैस की आपूर्ति समय से नहीं होने में एक खास वजह सिंगल कनेक्शन उपभोक्ता है, जो गैस एजेंसी की होम डिलीवरी सेवा से वंचित होकर उनके आफिस के बाहर लाइन लगा और गोदाम के चक्कर काटकर सप्लाई में बाधा उत्पन्न करते है। खाद्य विभाग ने सभी एजेंसी संचालकों को सिंगल कनेक्शन वाले ग्राहकों को डीबीसी में बदलने का आदेश दिया, लेकिन एजेंसी संचालक के साथ ग्राहक ने कोई कोई खास रूचि नहीं दिखाई। इसके बाद विभाग ने शिविर लगाकर सिंगल गैस कनेक्शन को डबल करने का फैसला लिया। इसकी शुरुआत शुक्रवार से बोईरदादर रोड स्थित एचपी प्रियदर्शनी गैस एजेंसी से की गई। 3 दिवसीय इस शिविर के पहले दिन करीब सौ से अधिक ग्राहकों ने डीबीसी करने के लिए आवेदन दिए। जिसमें मौजूदा गैस सिलेंडर के स्टॉक के साथ हाथों-हाथ उन्हें इसका लाभ दिया गया। जबकि रसोई गैस के अभाव में अन्य आवेदनों को वेटिंग में रखा गया है। जो रसोई गैस की गाड़ी आने के साथ ही ग्राहक को कॉल कर डीबीसी सेवा का लाभ दिया जाएगा। मेगा शिविर में खाद्य विभाग के अधिकारी के साथ गैस एजेंसी के कर्मचारी भी मौजूद रहे।




रायगढ़ स्टेडियम के सामने लगे शिविर में कनेक्शन डबल कराने पहुंचे लोग।