पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रमिक संतोष चौहान की मृत्यु की दंडाधिकारी जांच प्रारंभ

श्रमिक संतोष चौहान की मृत्यु की दंडाधिकारी जांच प्रारंभ

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़ - मेसर्स एमएसपी स्टील एंड पावर लिमिटेड, जामगांव रेल्वे साइडिंग पर रेल्वे रैक कोयले लोडिंग के दौरान 27 नवंबर को श्रमिक संतोष चौहान की 33 केवीए लाइन के समीप जाने पर इलेक्ट्रिकल फ्लैश और इलेक्ट्रिीक्यूशन से घायल होकर नीचे गिरने की दुर्घटना में मृत घोषित होने पर दंडाधिकारी जांच प्रारंभ कर दी है।
घटना से संबंधित किसी व्यक्ति को आपत्ति जानकारी प्रस्तुत करना हो तो उनके न्यायालय में 6 फरवरी की सुबह 11 बजे शपथ पत्र या लिखित में या स्वयं उपस्थित होकर अपना बयान दर्ज करा सकते है। नियत तिथि के बाद प्राप्त शपथ पत्र बयान आदि पर विचार नहीं किया जाएगा। एसडीएम तीर्थराज अग्रवाल ने बताया कि मेसर्स एमएसपी स्टील एंड पावर लिमिटेड जामगांव जिला-रायगढ में 27 नवंबर को जामगांव रेल्वे स्टेशन के रेल्वे साइडिंग पर रेल्वे रैक से कंपनी का रॉ-मटेरियल अनलोड कर डंफर द्वारा कारखाना में भेजा जाता है। संतोष चौहान मेसर्स एमटीएम कारपोरेशन ठेका कंपनी में ठेका श्रमिक का कार्य कर रहे थे। 27 नवंबर को लाइन नंबर 6 पर कोयले की एक रैक अनलोडिंग के लिए लगाई गई थी, इस रैक के इंजन से 33 वें बैगन नंबर एसईसी-22141160405 पर संतोष चढ गया। इस समय तक 33 केवीए लाईन की इलेक्ट्रिकल सप्लाई नहीं काटी गई थी जिससे 33 केवीए. लाईन के समीप जाने पर वे इलेक्ट्रिकल फ्लैश और इलेक्ट्रिीक्यूशन से घायल होकर नीचे गिरे यह दुर्घटना सुबह करीब 11.10 बजे घटी। संतोष चौहान को जिला चिकित्सालय रायगढ ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा उक्त घटना के संबंध में दण्डाधिकारी जांच का आदेश दिया जाकर उन्हें घटना की जांच हेतु जांच अधिकारी नियुक्त कर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के आदेश दिए जाने के फलस्वरूप इस घटना की उनके द्वारा दण्डाधिकारी जांच किया जा रहा है।