मिनी स्टेडियम में किया अंतिम रिहर्सल
फोटो 24रायगढ़7,8
रायगढ. कलेक्टर मुकेश बंसल और पुलिस अधीक्षक राहुल भगत ने गणतंत्र दिवस समारोह के विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों का अंतिम रिहर्सल का अवलोकन किया और संबंधित प्रभारी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह मिनी स्टेडियम रायगढ में आयोजित किया जा रहा है। समारोह के मुख्य अतिथि कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल होंगे। गणतंत्र दिवस समारोह के कार्यक्रमों का अंतिम रिहर्सल शुक्रवार की सुबह 9 बजे प्रारंभ हुआ। कलेक्टर ने आज अंतिम रिहर्सल में ध्वजारोहण राष्ट्रगान, सलामी, राष्ट्रधुन, परेड कमांडर द्वारा परेड रिपोर्ट, मुख्य अतिथि का परेड निरीक्षण, हर्ष फायर, मार्च पास्ट, परेड कमांडर्स से परिचय, पीटी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन आदि के पूर्वाभ्यास का अवलोकन किया और संबंधित प्रभारी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्याम धावड़े, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर प्रियंका ऋषि महोबिया सहित अन्य विभागीय, पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।
----------
राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को
00 पॉलीटेक्निक कॉलेज में होगा जिला स्तरीय आयोजन
रायगढ. मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरूकता लाने और चुनावों में अधिक से अधिक मतदान को प्रेरित करने के उद्देश्य से भारत निर्वाचन के आदेशानुसार 25 जनवरी की सुबह 11 बजे पॉलीटेक्निक कॉलेज प्रेक्षागृह में जिला स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जा रहा है।
कलेक्टर मुकेश बंसल ने जिला स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस का कार्यक्रम आयोजन का दायित्व एसडीएम रायगढ तीर्थराज अग्रवाल और आयुक्त नगर पालिक निगम रायगढ को सौंपा है। कार्यक्रम में 18 से 20 वर्ष के नए मतदाताओं को इपिक कार्ड का वितरण किया जाएगा और उन्हें चुनाव आयोग द्वारा तय बैच भी लगाए जायेंगे। जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में प्रात: 11 बजे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों मतदाताओं को लोकतंत्र में पूर्ण आस्था लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई जाएगी। कलेक्टर ने सुबह 11 बजे सभी विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों को शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने के निर्देश दिए हैं। इसी प्रकार तहसील और जिला स्तर पर पॉलीटेक्निक कॉलेज प्रेक्षागृह में आयोजित मतदाता दिवस 25 जनवरी की सुबह 11 बजे उपस्थितों को शपथ दिलाई जाएगी।
-----------
राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 को
रायगढ. मतदान प्रकिया और आम मतदाताओं से जागरूकता पैदा करने 25 जनवरी को तीन स्तर पर मतदाता दिवस का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर मुकेश बंसल मतदाता दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने और प्रजातंत्र को मजबूत बनाने सहयोग करने की अपील की है।
25 जनवरी को बूथ, तहसील और जिला स्तर पर मतदाता दिवस के आयोजन की तैयारी की जा रही है। मतदाता दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में मतदान केन्द्र पर स्थानीय रूप से नियुक्त बीएलओ द्वारा उक्त मतदान केन्द्र के लिए पंजीकृत 18 से 20 वर्ष की उम्र के नवीन मतदाताओं को मतदाता फोटो पहचान पत्र ((इपिक)) उपलब्ध कराया जाएगा। कलेक्टर मुकेश बंसल ने ऐसे मतदान केन्द्र जहां नवीन मतदाताओं की संख्या अधिक हो, वहां के आयोजनों में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को अनिवार्य रूप से शामिल होने के निर्देश दिए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश बंसल ने जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार, आयुक्त नगर निगम और सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रायगढ को निर्देशित कर कहा है कि वे उक्त निर्देश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करते हुए राष्ट्रीय मतदाता दिवस का सफल आयोजन सुनिश्चित करें।
-------------
भास्कर न्यूज - रायगढ
कलेक्टर मुकेश बंसल और पुलिस अधीक्षक राहुल भगत ने गणतंत्र दिवस समारोह के विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों का अंतिम रिहर्सल का अवलोकन किया और संबंधित प्रभारी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह मिनी स्टेडियम रायगढ में आयोजित किया जा रहा है। समारोह के मुख्य अतिथि कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल होंगे। गणतंत्र दिवस समारोह के कार्यक्रमों का अंतिम रिहर्सल शुक्रवार की सुबह 9 बजे प्रारंभ हुआ।
कलेक्टर ने आज अंतिम रिहर्सल में ध्वजारोहण राष्ट्रगान, सलामी, राष्ट्रधुन, परेड कमांडर द्वारा परेड रिपोर्ट, मुख्य अतिथि का परेड निरीक्षण, हर्ष फायर, मार्च पास्ट, परेड कमांडर्स से परिचय, पीटी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन आदि के पूर्वाभ्यास का अवलोकन किया और संबंधित प्रभारी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्याम धावड़े, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर प्रियंका ऋषि महोबिया सहित अन्य विभागीय, पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।