पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कॉलरशिप देने के लिए छात्रों की लेंगे परीक्षा

स्कॉलरशिप देने के लिए छात्रों की लेंगे परीक्षा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - रायगढ़
भारत सरकार द्वारा 10 लाख छात्रों को छात्रवृत्ति देने वाली योजना बनाई है। इसके लिए छात्रों को एक माह का कोर्स कर परीक्षा दिलानी होगी। भारत सरकार द्वारा एनएसडीसी स्टार स्कीम रोजगार उन्मुखी कोर्स है जिसमें भारतीय नागरिक जिनका उम्र सीमा 18 वर्ष से 45 वर्ष तक हो आवेदन कर सकते हैं।
कोर्स का समय अवधि 1 महीने की होगी। इसके पश्चात् भारत सरकार द्वारा परीक्षा ली जाएगी। प्राप्त परिणाम के आधार पर भारत सरकार द्वारा स्टूडेंट के खाते में छात्रवृत्ति जमा करेगी। राइस कंप्यूटर एजुकेशन रायगढ़ और जशपुर जिले में एनएसडी.सी. स्टार स्कीम योजना को किया लागू गया है। डायरेक्टर मिस्टर एन.के. साहू और मैनेजिंग डारेक्टर मिस्टर ए.के. सोनी ने बताया कि छत्तीसगढ़ के रायगढ़ और जशपुर जिले में आचार्य टेक्नालॉजी द्वारा ऑथोराइज्ड राईस सोसायटी एन.एस.डी.सी. स्टार स्कीम के कोर्स का संचालन कर रहा है। वे सहयोगी संस्थान जो योजना का लाभ छात्रों तक पहुंचाना चाहते हैं। वे राईस सोसायटी पर संपर्क कर
सकते हैं।
इसके लिए हेल्प लाईन नम्बर- 07762-215448 लागू किया गया है। इसमें छात्रवृत्ति की तैयारी कैसें इसकी जानकारी दी जाएगी। साथ छात्रों की अन्य जिज्ञासाओं को शांत किया जाएगा।

नई दिल्ली : माननीय वित्तमंत्री श्री पी. चिंदबरम द्वारा राष्ट्रीय कौशल प्रमाणीकरण और नगद पुरस्कार योजना का शुभारंभ किया जा चुका है। इस योजना को पुरे भारत में लागू किया जाना है। योजना जिसका नाम स्टार स्कीम का उद्देश्य उन युवाओं को वित्तीय मदद देना है जो अपने करियर के विकास के लिए प्रशिक्षण लेना चाहते हैं। वित्त मंत्री ने योजना का शुभारंभ करते हुए बताया कि यह देश की सबसे महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। राष्ट्रीय स्किलिंग मिशन की परिकल्पना के अनुसार 50 करोड़ कुशल भारतीय इस योजना के साथ 2022 तक जुड़ जाएंगे। जिसमें से 15 करोड़ युवकों का योगदान निजी क्षेत्रों एवं राष्ट्रीय कौशल विकास निगम द्वारा दिया जाएगा। वित्तमंत्री के अनुसार योजना के लिए किसी भी तरह की वित्तीय तंगी नहीं आने दी जाएगी। ग््राामीण विकास मंत्री श्री जय राम रमेश ने बताया कि सभी मंत्रालयों द्वारा इस योजना को पूरा समर्थन है। हमारा ध्यान केवल संख्या पर नहीं है बल्कि उच्च प्रशिक्षण एवं दूरगामी रोजगार की गुणवत्ता बनाए रखने पर है।
योजना आयोग के उपाध्यक्ष श्री मोंटेक सिंह अहलुवालिया के अनुसार इस योजना के तहत रोजगार उन्मुख प्रशिक्षण करवाए जाएंगे जिससे कौशल विकास परिषदों की सक्रिय भागीदारी होगी। इस योजना को एन.एस.डी.सी. के अंतर्गत लागू किया जा चुका है। प्रशिक्षण की गुणवत्ता विश्वस्तरीय बनाए रखने के लिए छात्रों को टेस्ट उत्तीर्ण करने के बाद प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। अत: छात्रवृत्ति केवल उत्तीर्ण छात्रों को ही दी जाएगी। शुरूआत में योजना के ंअंतर्गत आईटी, ऑटोमोबाइल, सुरक्षा, टेलिकॉम, र - एवं आभूषण, रिटेल और बैंकिंग सम्बन्धित प्रशिक्षण दिया जाएगा।
गौरतलब है कि स्वतंत्रता दिवस पर अपने भाषण में माननीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी ने भी इस योजना के बारे में बताया था।