- Hindi News
- 26 जनवरी से अब छह दिन गोंदिया तक जाएगी जनशताब्दी
26 जनवरी से अब छह दिन गोंदिया तक जाएगी जनशताब्दी
ञ्चपहले सप्ताह में 4 दिन गोंदिया तक जाती थी जनशताब्दी
ञ्चशनिवार को गोंदिया से रविवार को रायगढ़ ने नहीं चलेगी जनशताब्दी
भास्कर न्यूज - रायगढ़
रायगढ़ से गोंदिया को जोडऩे वाली जनशताब्दी 26 जनवरी के बाद सप्ताह में 4 दिन की बजाए 6 दिन गोंदिया तक जाएगी। इससे पहले जनशताब्दी, सप्ताह में 2 दिन बुधवार व शनिवार को दुर्ग तक का ही सफर तय करती थी।
जनशताब्दी एक्सप्रेस से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने पब्लिक डिमांड पर जनशताब्दी के फेरे में बढ़ोतरी करते हुए अब उसे सप्ताह में 6 दिन गोंदिया तक चलाने का फैसला किया है। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़-गोंदिया जनशताब्दी एक्सप्रेस रायगढ़ से सुबह 6.25 में छूटती है, जो खरसिया, चांपा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग के रास्ते गोंदिया तक का सफर तय करती है। गोदिया के लिए सोमवार, मंगलवार, गुरुवार व शुक्रवार का दिन तय किया गया है, वहीं बुधवार व शनिवार को यह ट्रेन गोंदिया की बजाए दुर्ग तक का ही सफर तय करती है। इससे गोंदिया जाने वाले यात्रियों को दिन देखकर यात्रा करने की मजबूरी का सामना करना पड़ता था। पर यात्रियों की महीनों से चली आ रही मांग के बाद रेलवे ने 26 जनवरी से इसे सप्ताह के 6 दिन गोंदिया तक चलाने का फैसला किया है, जिसकी रूप-रेखा तय कर ली है। जनशताब्दी शनिवार को गोंदिया से व रविवार को रायगढ़ से नहीं चलेगी।