पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जयंती पर वरिष्ठों का किया सम्मान

जयंती पर वरिष्ठों का किया सम्मान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - रायगढ़
सरिया नजदीक ग्राम पंचधार की मुख्य बस्ती में बोस क्लब ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती मनाई। बोस क्लब के सदस्यों ने बुजुर्गों को धोती एवं श्रीफल प्रदानकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में वरिष्ठजनों ने बच्चों सुभाष चन्द्र बोस बनने की सीख दी।
शिक्षक राधेश्याम बारीक ने सुभाष चन्द्र बोस की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए युवाओं में देश के प्रति बलिदान देने की बात कहीं। उन्होंने कहा की युवा शक्ति ही देश की सबसे बढ़ी शक्ति है। कार्यक्रम अध्यक्ष तुलाराम साहा ने कहा युवाओं को नेताजी के बताए मार्गों पर चलकर देश की विकास में सहभागी बनना चाहिए। युवा देश की ताकत है और अपनी ऊर्जा को गांव व देश की विकास में लगाना चाहिए। नेताजी भी गांव में पैदा हुए थे। कार्यक्रम को संबोधित करने वालों अन्य लोगों में दयासागर धोबा एवं राजेन्द्र चौहान ने कविता के माध्यम से बोस की जीवन का व्याख्यान किया। सम्मान समारोह के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने दर्शकों से खूब वाहवाही लूटी। अंत में आठवीं एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान पर रहे छात्रों को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार प्राप्त करने वालों में आठवीं से सुरूचि पटेल एवं बारहवीं से प्रथम रहे दीपक पात्रे शामिल थे। जिसमें बोस क्लब के अध्यक्ष तुलाराम साहा, उपाध्यक्ष खेमराज प्रधान सचिव दयासागर धोबा के साथ क्लब के समस्त सदस्य एवं गांव के समस्त गणमान्य लोगों के साथ बच्चे बूढ़े जवान तथा महिलाएं काफी तादात में शामिल हुए। कार्यक्रम समाप्ति के बाद प्रसाद के रूप में सेव बुंदी का वितरण
किया गया।