पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हॉस्पिटल में मात्र 36 जेनरिक दवाइयां

हॉस्पिटल में मात्र 36 जेनरिक दवाइयां

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़ - शहर के जिला अस्पताल में मात्र 36 जेनरिक दवाइयां ही उपलब्ध हैं।
इन दवाईयों में भी ज्यादातर सदी-खांसी, बुखार, दस्त, दर्द वाली दवाइयां हैं। इन्हें यहां के डॉक्टर चेकअप के दौरान लिखते हैं, वहीं अन्य बीमारियों की दवाईयों की खरीदी के लिए मरीजों को बाहरी मेडिकल दुकानों पर निर्भर रहना होना पड़ता है। मरीजों को अस्पताल में यह दवाइयां उपलब्ध नहीं होती। ओपीडी के डॉक्टरों द्वारा जो दवाइयां लिखी जाती हैं, बीमारियों के लिए दवा अस्पताल में उपलब्ध है।
पर अन्य बीमारियों के लिए जो दवाएं लिखी जाती हैं, उन्हें लेने के लिए बाहरी मेडिकल दुकानों पर जाना पड़ता है। अस्पताल प्रशासन का भी मानना है कि अस्पताल में सभी बीमारियों के लिए जेनरिक दवाइयां उपलब्ध नहीं होती। यहां उपलब्ध ज्यादातर दवाइयों में बुखार, दस्त, सर्दी-खांसी, दर्द से जुड़ी हुई हैं।