जन जागरूकता लाने निकाली रैली
भास्कर न्यूज - रायगढ़
ममता परियोजना नांदी फाउंडेशन द्वारा कोरबा वेस्ट पावर कंपनी लिमिटेड की सामाजिक उत्तरी दायित्व शाखा में विकासखंड स्तरीय राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय बालिका दिवस को मंगल भवन पुसौर में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत सीईओ के सीईओ जीपी पांडेय और अध्यक्षता जनपद पंचायत अध्यक्ष विमला भोय ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में मंजूलता केरकेट्टा, रक्षित निरीक्षक जीडी पैकरा उपस्थित थे। बालिकाओं के प्रति जन-जागरूकता लाने के लिए रैली का आयोजन किया गया। बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए विकास खंड स्तर पर 10वीं एवं 12वीं सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्रा 10 वीं की प्रियंका साव, पिता जयप्रकाश साव पुसौर और 12वीं की आरती गुप्ता पिता मनोज कुमार गुप्ता, गुडू को, उनके शिक्षकों को कप, हिन्दी अंग्रेजी डिक्शनरी , श्रीफल तथा बैच से सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर छात्राओं द्वारा बालिकाओं के प्रति कविता पाठ और बाल विवाह से संबंधित एकांकी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। अंत में कार्यक्रम समन्वयक कुंदन कुमार सिंह ने आभार जताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नांदी फाउंडेशन की पूरी टीम का विशेष योगदान रहा।
पुरस्कार वितरित करते अतिथि
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, छात्राओं को किया सम्मानित