पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नंद कुमार पटेल के स्मारक से छात्रों ने निकाली मशाल रैली

नंद कुमार पटेल के स्मारक से छात्रों ने निकाली मशाल रैली

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायगढ़ - नंदेली में संचालित महेन्द्र सिंह मेमोरियल आदर्श उच्च.माध्य.विद्यालय के शालेय वार्षिकोत्सव सह गणतंत्र दिवस समारोह का त्रिदिवसीय आयोजन का शुभारंभ 24 जनवरी को शहीद नंदकुमार पटेल के स्मारक स्थल में मशाल रैली निकाल कर किया गया।
24 जनवरी को प्रात: 10 बजे नंदेली में निर्मित शांति बगिया के पास महेन्द्र सिंह मेमोरियल विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं कतारबद्ध खड़े थे उनके शिक्षक और विद्यालय संचालक भी वहीं उपस्थित थे। अपने लाडले-दुलारे प्रिय नेता के समाधि स्थल शांति बगिया के पास विधायक उमेश पटेल की प्रतीक्षा हो रही थी। उमेश के पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया परंतु स्कूली छात्र-छात्राओं के गगनभेदी नारे ‘‘नंदकुमार पटेल अमर रहे दिनेश भैया अमर रहे’’ जैसे उद्बोधन ने पुन: स्मृति पटल पर शहीद नंदकुमार और दिनेश भैया को जीवंत बना दिया। शहीद नंदकुमार के उत्तराधिकारी एवं नव निर्वाचित विधायक उमेश पटेल द्वारा स्व. महेन्द्र सिंह, स्व. श्रीमती इंदुमति एवं शहीद नंदकुमार पटेल, शहीद दिनेश पटेल के समाधि पर दीप जला कर पूजा अर्चना पश्चात माल को प्रज्जवलित करते हुए रैली की अगुवाई कर रहे खेल प्रशिक्षक दुबे को सौपा गया, वहीं एक मशाल विद्यालय के छात्रा प्रतिनिधि को सौपा गया।


समाधि स्थल से मशाल यात्रा प्रारंभ होकर पैदल चलते हुए ग्राम नंदेली की गलियों से गुजरते हुए महेन्द्र सिंह मेमोरियल विद्यालय परिसर पहुंचा। जहां स्वर्गीय आत्माओं को पुण्य स्मरण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। वार्षिकोत्सव के दौरान विद्यालय में 26 जनवरी तक साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद का कार्यक्रम संपन्न होगा। महेन्द्र सिंह मेमोरियल विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ प्राचार्य एन.आर. पटेल तथा विद्यालय संचालन समिति के अध्यक्ष रविन्द्र पटेल, पूर्व सरपंच सुदर्शन पटेल, पूर्व ज.प. अध्यक्ष कन्हैया चरण पटेल, जिला पंचायत सदस्य निराकार पटेल, नरसिंह पटेल, लक्ष्मीनारायण पटेल, महेश्वर पटेल, उमेद राम पटेल, युवा नेता सुनील पटेल, योगेश यादव, परदेशी निशाद, नवीन मालाकार, प्रभाकर विश्वकर्मा आदि की उपस्थिति में विद्यालय के वार्षिकोत्सव अवसर पर निकाली गई मशाल रैली में सहभागिता रही।