पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सबको साफ पानी मार्च से

सबको साफ पानी मार्च से

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - रायगढ़
जल आवर्धन योजना अंतर्गत पानी टंकी और फिल्टर प्लांट से स्वच्छ जल की सप्लाई मार्च से शुरू हो जाएगी। नगर निगम और पीएचई द्वारा इस योजना को अंतिम रुप देने की तैयारी की जा रही है। नगर निगम के महापौर ने बताया कि पीएचई द्वारा पाइपलाइन और पानी की टंकी का निर्माण 20 फरवरी तक समाप्त हो जाएगा। जिसके बाइ मार्च से शहर की जनता को स्वच्छ जल का लाभ मिलने लगेगा। जल आवर्धन योजना के अंतर्गत शहर में 90 किलो मीटर लम्बी पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरु हो चुका है। वहीं अधूरी पड़ी सभी पानी की टंकियों का कार्य करने में तेजी आई है। वर्तमान में तीन टंकियां और फिल्टर प्लांट बनकर तैयार है।
वर्तमान में शहर की लगभग 70 प्रतिशत आबादी को स्वच्छ जल का लाभ नहीं मिल पाता। ये अधिकांश आबादी अभी भी बोर के पानी पर निर्भर हैं। शहर की जनता को स्वच्छ जल का लाभ मिल सके इसके लिए नगर पालिक निगम के द्वारा जल आवर्धन योजना की शुरुआत की गई थी। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में खनिज लवण के रूप में कोयला व अभ्रक पाया जाता है। ये खनिज लवण बरसात के पानी के साथ भूमिगत जल में मिश्रित होता रहता है। जिस वजह से यहां भूमिगत जल का उपयोग मानव शरीर के लिए हानिकारक माना जाता है। नगर निगम के द्वारा शुरु किए गए इस योजना से जनता को हानिकारक पानी पीने से होने वाले रोग से मुक्ति मिल जाएगी। हानिकारक तत्व युक्त पानी पीने से पेट व त्वचा संबंधित रोग होने की संभावना होती है। हार्मफुल पानी व्यक्ति में लीवर रोग को जन्म देता है।
पांच साल का समय - इस योजना को समाप्त होने का समय 2013 में खत्म हो गया था। लेकिन तय समय सीमा के अंदर पीएचई विभाग द्वारा कार्य को पूरा नहीं किया जा सका। अब विभाग द्वारा मार्च तक कार्य पूरा कर निगम को सौंप देने की बात कही गई है।
यहां बनी है नई टंकियां - नगर निगम व पीएचई शहर में कोतरा रोड़, चक्रधर नगर, रामलीला मैदान, जूट मिल व सर्किट हाउस के पास पानी की टंकी बनाई जा रही है। इन में चार टंकियों की क्षमता 20 लाख लीटर तथा सर्किट हाउस के पास बने वाली टंकी की क्षमता 10 लाख लीटर की बनाई गई है। वहीं किरोड़ीमल नगर में फिल्टर प्लांट बनाए गए हैं।