मोहल्लेवासी गंदे पानी और कचरे से परेशान
रायगढ़ - इन दिनों गायत्री मंदिर मोहल्लेवासी गंदे पानी और कचरों से परेशान हैं. गायत्री मंदिर के पीछे रंजन मालाकार और महेश गुप्ता के मकानों के बीच स्थित ढलान गली में ऊपर के लोग कचरा डाल देते हैं और रंजन मालाकार का बर्षों से नया मकान बनने के कारण गली में हमेशा पानी गिरता रहता है।
महेश गुप्ता के घर से भी गली में हमेशा पानी गिराया जाता है. यह गली एक तरह से इनके कब्जे में आ गई है. इससे राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है. कचरा और पानी के मिश्रण से बीमारी फैलने की आशंका भी इस ढलान गली में हमेशा बनी रहती है. नगर निगम द्वारा इस गली में कभी साफसफाई भी नहीं करवाई जाती इसलिए कचरे का ढेर लग गया है. साफसफाई के नाम पर सिर्फ गायत्री मंदिर के सामने की नाली को खानापूर्ति के लिए कभी कभार साफ करवा दिया जाता है. महेश कुमार गुप्ता द्वारा खोद दिए जाने से यह ढलान गली पूरी तरह जीर्ण शीर्ण भी हो चुकी है जिसका निर्माण किया जाना आवश्यक है. इस मोहल्ले में नगर निगम की बिना अनुमति के लगातार मकान भी बन रहें हैं पर नगर निगम कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है इससे राजस्व की हानि के साथ साथ मोहल्ले में भारी अव्यवस्था भी उत्पन्न हो रही है. नगर निगम बनने के इतने दिन बाद भी मोहल्लेवासियों को समस्याओं से निजाद नहीं मिल पा रही है