पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चाइल्ड लाइन को मिला भटका हुआ बालक

चाइल्ड लाइन को मिला भटका हुआ बालक

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज.जशपुरनगर
‘समर्पित’ चाइल्ड लाइन को शहर के बस स्टैंड में 10 वर्ष का एक बालक भटका हुआ मिला है। चाइल्ड लाइन बालक की जानकारी यातायात पुलिस के सुरेंद्र सिंह व बस स्टैंड के एजेंट द्वारा दी गई। सूचना मिलते ही चाइल्ड लाइन की टीम ने बस बस स्टैंड पहुंचकर बालक को अपने सरंक्षण में लिया।
यह बालक अपना नाम सुमित भगत पिता स्व. संदीप भगत और रायगढ़ के पतरापाली का रहने वाला बता रहा है। साथ ही वह अपनी मां का नाम जयमुनी भगत बता रहा है। उसके बताए पते पर चाइल्ड लाइन ने पता किया। पर किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं मिल सकी है। सुमित को उसकी मां ने दीदी के घर का पता लेने रायगढ़ से जशपुर आने वाली बस में भेज दिया था। बालक सुमित के बड़े पापा एवं बड़ी मम्मी गिरांग में रहते हैं। वहां जाकर चाइल्ड लाइन की टीम ने बालक की मां के बारे में पूछताछ किया, पर कुछ पता नहीं चला। बालक की जानकारी चाइल्ड लाइन द्वारा बालक कल्याण परिषद एवं सिटी कोतवाली में दे दी गई है। किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य श्रीमती हेमा शर्मा ने लोगो से अपील की है कि बालक सुमित के परिजनों के बारे में किसी भी व्यक्ति को जानकारी हो, तो चाइल्ड लाइन को इसकी सूचना दे। चाइल्ड लाइन के केंद्र समन्वयक सीएल साहू, के मार्गदर्शन में चाइन्ड लाइन की टीम बालक के परिजनों के बारे में पता लगाने में जुटी है।




भटके हुए बच्चे के साथ संस्था के सदस्य